suvichar
✕

प्रीति जिंटा बोलीं, वेंटीलेटर, आईसीयू और ऑक्सीजन मशीन, बहुत डराया था इन शब्दों ने

Updated: सोमवार, 11 जनवरी 2021 (13:23 IST)
मुंबई। अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने सोमवार को कहा कि अमेरिका में 3 सप्ताह पहले उनकी मां, भाई और भाभी, बच्चे और परिवार के कई सदस्य कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे और वह वक्त उनके लिए काफी मुश्किल भरा था। जिंटा फिलहाल अमेरिका में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के लोग अब स्वस्थ हैं और अब वे चैन की नींद सो सकती हैं।
ALSO READ: Covid 19 : भारत में 6 माह बाद कोरोना के सबसे कम नए मामले, रिकवरी दर 96.43 प्रतिशत
उन्होंने लिखा कि 3 सप्ताह पहले मेरी मां, भाई और भाभी, बच्चे और चाचा कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे। अचानक से वेंटीलेटर, आईसीयू और ऑक्सीजन मशीन जैसे शब्दों का नया अर्थ पता चला। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने तक अमेरिका में मैं बहुत असहाय और अकेली महसूस कर रही थी। 'कल हो न हो' की अभिनेत्री (45) ने कहा कि वे सभी डॉक्टरों और नर्सों की शुक्रगुजार हैं जिन्होंने दिन-रात बिना थके उनकी देखभाल की।
 
जिंटा ने अपने प्रशंसकों से कोविड-19 को हल्के में नहीं लेने की अपील की और सचेत किया कि वायरस रातभर में ही 'खतरनाक' रूप ले सकता है। उन्होंने लिखा कि कृपया अपना ख्याल रखें। मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें। आज जब परिवार के सभी लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई तब मैं चैन से सो पाई। अब जाकर नया साल 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसा लग रहा है। जिंटा आखिरी बार 2018 की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में दिखी थीं। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

अगला लेख