biodatamaker

5 महीने में तीसरी बार कोरोना की चपेट में आया आरक्षक, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

Updated: सोमवार, 28 दिसंबर 2020 (20:46 IST)
जबलपुर। कोरोनावायरस से ठीक होने के बाद व्यक्ति वापस इसकी चपेट में आ सकता है, लेकिन यहां एक पुलिस आरक्षक 5 महीने में तीसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। विजयनगर थाना में तैनात आरक्षक की कोरोना की रिपोर्ट तीसरी बार पॉजिटिव आई है। 5 महीने के अंदर वह तीन बार कोरोना से संक्रमित हो चुका है।
ALSO READ: Covid-19 को लेकर केंद्र ने जारी किए दिशा-निर्देश, ब्रिटेन के नए स्ट्रेन के लिए खास हिदायत
पहली व दूसरी बार संक्रमण से मुक्त होने के बाद आरक्षक लगातार ड्यूटी पर रहा। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते उसके फेफड़े सिकुड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि यही कारण है कि वह बार-बार कोरोना की चपेट में आ रहा है।

जिले का यह पहला मामला है जिसमें कुछ-कुछ दिन पर कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जा रहे हैं। आरक्षक को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं। खबरों के अनुसार विजयनगर थाने में तैनात 36 वर्षीय आरक्षक को कुछ दिन से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। 23 दिसंबर को बुखार आने के बाद कोरोना की जांच कराई गई।
ALSO READ: केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे कोरोना संक्रमित, ट्‍वीट कर दी जानकारी
26 दिसंबर कोविड की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पूर्व 11 अगस्त व 9 नवंबर को उसकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शासकीय व निजी अस्पतालों में भर्ती होकर उसने अपना इलाज करवाया था। आरक्षक के घर में पत्नी व 6 माह की बेटी है जिनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

राम मंदिर में नियम हुए सख्त, अब मशीनें करेंगी चढ़ावे की गिनती, वेबसाइट पर दिखेगा रोजाना का हिसाब

अयोध्या राम मंदिर में सुरक्षा में बड़ी सेंध, हैकर ने कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी VVIP दर्शन पास, जांच शुरू

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम

अगला लेख