1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. police beat up corona infected and family members

खंडवा में सामने आया पुलिस का अमानवीय चेहरा, पॉजिटिव मरीज के परिजनों की पिटाई

Khandwa
खंडवा। पुलिस की अमानवीय तस्वीर सामने आई है। खबरों के मुताबिक यहां कोरोना संक्रमित के घर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पॉजिटिव मरीज और उसके परिजन को जमकर लाठी-डंडों से पीट दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 
 
खबरों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना संक्रमित युवक को लेने उसके घर पहुंची थी। इस बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और परिजनों ने डॉक्टरों पर हमला कर दिया। 
 
फिर डॉक्टरों ने पुलिस को मौके पर बुलाया। इसके बाद पुलिस ने संक्रमित युवक के परिजनों पर जमकर लाठियां बरसाईं। घटना थाना छैगांवमाखन के गांव सिरसोद बंजारी की बताई गई है। मारपीट की इस घटना का मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
अगला लेख
Corona:अगर आप होम क्वारेंटाइन हैं तो आपके लिए जरुरी खबर