1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 4 arrested for selling Remedesivir for 4 thousand for 4 thousand

रेमडेसिविर का 4 हजार का इंजेक्शन 11 हजार में बेचते 4 गिरफ्तार

Remedesivirinjection
पुणे। पिंपरी पुलिस ने शनिवार को कारोना रोगियों के लिए आवश्यक दवा रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने में शामिल 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पिंपरी पुलिस ने कहा कि 4 लोग कथित तौर पर 4 हजार रुपए कीमत की रेमडेसिविर इंजेक्शन को जरूरतमंद लोगों को 11 हजार रुपए में बेच रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से इंजेक्शन और कुछ अन्य सामग्रियों को जब्त किया है।


पुलिस ने आगे कहा कि आरोपी पिंपरी-चिंचवड क्षेत्र के संघवी इलाके में बिक्री और कालाबाजारी कर रहे थे। 
पुलिस ने कहा कि पिंपरी पुलिस के साथ खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में चारों आरोपियों 
को गिरफ्तार किया गया है। (वार्ता)
अगला लेख
सिसोदिया बोले, केजरीवाल के पास विकास को लेकर दूरदृष्टि, चर्चा के लिए बुलाएं मोदी