Hanuman Chalisa
✕

देश में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की 5वीं बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला

Updated: सोमवार, 11 मई 2020 (10:36 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है। लॉकडाउन के बाद भी संक्रमित मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4213 नए मामले सामने आए हैं। 103 लोगों का जान जा चुकी है। ये एक दिन में सामने आए अब तक के सबसे ज्‍यादा मामले और मौतें हैं। इससे पहले 5 मई को कोरोना के 3900 केस रिकॉर्ड किए गए थे। इस बीच आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं।
 
पीएम मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने वाले हैं। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, मुख्य सचिव, गृह सचिव, स्वास्थ्य सचिव और राज्यों के डीजीपी भी शामिल होंगे। खबरों के अनुसार यह बैठक दो सत्रों में होनी है। सभी मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुझाव देंगे। खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री इस बैठक में कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में आगे की रणनीति बनाई जा सकती है।
 
मुख्यमंत्रियों के साथ पांचवीं बैठक : राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ यह प्रधानमंत्री की 5वीं बैठक है। इससे पहले 20 मार्च, 2 अप्रैल, 11 अप्रैल और 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक हो चुकी है। देश में लागू लॉकडाउन का मौजूदा चरण 17 मई को समाप्त हो रहा है। ऐसे में यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। माना जा रहा है कि इसमें कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
 
लॉकडाउन खत्म किया तो भयावह स्थिति : स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ-साथ दो सरकारी संस्थाओं एम्स और आईसीएमआर ने पहले ही संकेत दिए थे कि अगर लॉकडाउन खत्म किया गया तो, स्थिति भयावह हो सकती है। संस्थाओं का कहना था कि अभी लॉकडाउन में छूट देना आत्महत्या के समान होगा। एम्स के निदेशक तो ये तक कह चुके हैं कि अभी भारत में कोरोना मामले का सर्वोच्च आना बाकी है। उन्होंने जून-जुलाई में सबसे कोरोना मामलों के पीक पर पहुंचने की बात कही थी।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख