suvichar

कोरोनावायरस के खिलाफ जंग, पीएम मोदी आज से करेंगे जन आंदोलन की शुरुआत

Updated: गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020 (07:40 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से एक जन आंदोलन का आगाज करेंगे। सोशल मीडिया पर शुरू होने वाले इस अभियान में नवरात्र, दुर्गापूजा, छठ पूजा, क्रिसमस और सर्दियों में कोरोना से बचाव कैसे करें इस पर फोकस रहेगा।

अक्टूबर से दिसंबर तक त्योहारी मौसम है। त्योहारों पर धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में बड़े पैमाने पर लोग एकत्र होते हैं। ऐसे में अभियान का उद्देश्य कोरोना प्रोटोकाल के बारे में लोगों को सचेत करना है।

यही वजह है इसके लिए लोगों से अपने स्तर से भागेदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया जाएगा। जिसमें मास्क
पहनना, शारीरिक दूरी का पालन करना स्वच्छता बनाए रखने में सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना आदि शामिल है।

इस अभियान के तहत लोगों को यह समझाया जाएगा कि कोरोना काल में डरने की नहीं, सावधानी की आवश्यकता है। दवा और वैक्सीन के बिना मास्क, दो गज की सुरक्षित दूरी, हाथ धोना ही सुरक्षा कवच है।

सरकारी परिसरों में होर्डिंग्स, वॉल पेंटिंग, इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड के जरिए कोरोना के खिलाफ जागरुकता अभियान किया जाएगा। जागरुकता अभियान के संदेश को घर तक पहुंचाने के लिए स्थानीय और राष्ट्रीय प्रभावशाली व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा।

कोविड-19 को केवल जन आंदोलन की मदद से हराया जा सकता है : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कोरोनो वायरस संक्रमण के प्रसार की जांच के लिए जागरूकता अभियान शुरू करने के केंद्र के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इसके सिर्फ जन आंदोलन की मदद से हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही यह मुहिम छोड़ रखी है और वह सफलतापूर्वक चल रही है।

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

Onion Price Hike : प्याज महंगा होते ही सरकार का बड़ा एक्शन, इन 5 शहरों में 35 रुपए किलो मिलेगा

6 का वादा, अब सिर्फ 3 सिलेंडर, तमिलनाडु में LPG सिलेंडर योजना पर सियासी घमासान, BJP ने विजय सरकार पर साधा निशाना

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सेनापति में 2 गुटों के बीच गोलीबारी, CRPF जवान घायल, कई घरों में आगजनी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, ड्यूटी आदेश मिलते ही कर्मचारी ने दिया इस्तीफा, कर्मचारियों में क्यों फैला खौफ?

Weather Forecast: 25 अगस्त को कौनसे राज्यों में होगी बारिश, IMD ने किन राज्यों के लिए जारी की चेतावनी

अगला लेख