ganesh chaturthi

मंत्रालयों के प्रयासों से पीएम मोदी खुश, कहा- मानवता इस महामारी से उबर आएगी

Updated: शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (15:11 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद के लिए विभिन्न मंत्रालयों के प्रयासों की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि मानवता निश्चित रूप से कोरोना वायरस महामारी से उबर आएगी।

स्विटजरलैंड में भारतीय दूतावास के ट्वीट को पुन: जारी करते हुए मोदी ने लिखा, ‘दुनिया कोविड-19 के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ रही है। मानवता निश्चित रूप से इस महामारी से उबर आएगी।‘

स्विटजरलैंड में भारतीय दूतावास के ट्वीट में कहा गया है कि,  ‘1000 मीटर से बड़े आकार का भारतीय तिरंगा स्विटजरलैंड के जरमैट में मैटरहार्न पर्वत पर प्रदर्शित हुआ जो कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सभी भारतीयों के साथ एकजुटता के लिए है। इस भावना के लिए धन्यवाद जरमैट पर्यटन।

प्रधानमंत्री ने विभिन्न मंत्रालयों और मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों के ट्वीट पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की कि वे किस प्रकार से लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद का प्रयास कर रहे हैं।

रेल मंत्री पीयूष गोयल के ट्वीट का जवाब देते हुए मोदी ने कहा, ‘भारतीय रेलवे की टीम पर गर्व है। इस महत्वपूर्ण घड़ी में वे लगातार हमारे नागरिकों की मदद कर रहे हैं।‘

इससे पहले, गोयल ने कहा कि लॉकडाउन में यात्री रेल रूकी है लेकिन रेलवे नहीं। अथक समर्पण, कठिन परिश्रम और सघन योजना के साथ रेलवे देश को आगे बढ़ा रहा है।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ट्वीट में कहा कि उन्होंने एलपीजी सिंलिंडर आपूर्ति करने वाले कर्मियों को लॉकडाउन के दौरान लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिये धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘पूरे देश में दिनरात काम करने वाले और लोगों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने वालों को साधुवाद।‘

वहीं, आयकर विभाग ने कहा कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को राहत, पिछले 10 दिनों में सीबीडीटी द्वारा 8.2 लाख छोटे कारोबारियों को 5204 करोड़ करोड़ रूपये का आयकर रिफंड जारी किया गया। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि विभाग छोटे और मध्यम व्यवासायों को मदद करने के लिये प्रतिबद्ध है। (भाषा)

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख