ganesh chaturthi
✕

8 सर्वाधिक कोरोना प्रभावित राज्यों के सीएम के साथ पीएम मोदी की बैठक, कैसे कसेंगे कोरोना पर लगाम...

Updated: मंगलवार, 24 नवंबर 2020 (11:12 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 8 सर्वाधिक कोरोना प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में इस बात पर चर्चा होनेे की संंभावना है कि कोरोनावायरस को किस तरह काबू में किया जाए।
 
पीएम मोदी सुबह 10 बजे से कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 8 राज्यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में दिल्ली, महाराष्‍ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल है। इसके बाद दोपहर 12 बजे सभी राज्यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक होगी।
 
भारत में भी कोरोना की वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) को जल्द ही मंजूरी मिलने वाली है, लेकिन ये वैक्सीन देश के 130 करोड़ लोगों तक कैसे पहुंचेगा, पीएम मोदी आज इस संबंध में भी मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे।
 
कहा जा रहा है कि वैक्सीन की पहली डोज़ देश के एक करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों दी जाएगी. माना जा रहा है कि देश में वैक्सीन की पहली खेप 2021 के शुरुआत में मिल सकती है।
 
उल्लेखनीय है कि  देश में एक दिन में कोविड-19 के 37,975 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 91.77 लाख के पार चले गए, जिनमें से 86 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते प्रमुख अधिकारियों साथ भी बैठक की थी। बैठक में देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयार की जा रही रणनीति के बारे में चर्चा की थी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख