shradh paksha
✕

कोरोना को लेकर एक्टिव हुई सरकार, पीएम मोदी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग

Updated: बुधवार, 22 मार्च 2023 (15:56 IST)
नई दिल्ली। पिछले कई दिनों लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए मोदी सरकार फिर एक्शन में नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूदा हालात तथा जन स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आज शाम उच्चस्तरीय बैठक करेंगे।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के 1,134 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 7,026 पहुंच गई है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 4 करोड़ 46 लाख 98 हजार 118 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4,41,60,279 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। महामारी से अब तक कुल 5,30,813 लोग मारे जा चुके हैं। दैनिक संक्रमण दर 1.09 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.98 प्रतिशत दर्ज की गई।

केरल में हाई अलर्ट : केरल में कोविड-19 के मामलों में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जिसके मद्देनजर राज्य सरकार ने बुधवार को सभी जिलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया।
 
स्वास्थ्य मंत्री वीणा जार्ज ने बयान जारी कर कहा कि कोविड-19 संक्रमितों की संख्या में मामूली वृद्धि हुई है और मंगलवार को संक्रमण के 172 नए मामले सामने आए। तिरुवनंतपुरम और एर्णाकुलम जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत ज्यादा है। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,026 है, जिनमें से 111 का इलाज अस्पतालों में किया जा रहा है। सभी जिलों को सतर्क कर दिया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख