सम्बंधित जानकारी
- Corona India Update: कोरोना संक्रमण के 699 नए मामले, 1 की मौत, 6559 मरीज उपचाराधीन
- Covid India Update: फिर डराने लगा Corona, 126 दिन बाद 800 से अधिक नए मामले, 4 की मौत
- कोरोना संक्रमण के 796 नए मामले, 109 दिन बाद देश में 5,000 से ज्यादा एक्टिव मरीज
- फिर डरा रहा है कोरोना, 4 माह बाद 1 दिन में मिले 700 से ज्यादा नए मरीज
- 117 दिन बाद देश में कोरोना संक्रमण के 618 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4000 पार
अभिनेत्री एवं नेता किरण खेर कोरोना वायरस से संक्रमित
मुंबई। वरिष्ठ अभिनेत्री एवं चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई। 70 वर्षीय किरण 70 ने ट्विटर पर जानकारी साझा की और उनके संपर्क में आए सभी लोगों से जांच कराने का आग्रह किया।
खेर ने ट्वीट किया, 'मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हूं। मेरे संपर्क में आए सभी लोग कृपया अपनी जांच कराएं।'
I have tested positive for Covid. So anyone who has come in contact with me please get yourself tested.
— Kirron Kher (@KirronKherBJP) March 20, 2023
चंडीगढ़ से भाजपा सांसद को बारीवाली, देवदास, मैं हूं ना, वीर-जारा, अपने और दोस्ताना में निभाए उनके किरदारों के लिए पहचाना जाता है। किरण जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी हैं। किरण को 2021 में कैंसर हो गया था, जिसके लंबे इलाज के बाद वह उससे उबर गई हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 699 नए मामले आए। देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 96 हजार 984 हो गई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6,559 पर पहुंच गई। संक्रमण से अभी तक देश में 5 लाख 30 हजार 808 लोगों की जान गई।
