suvichar
✕

ICMR के सहयोग से संजय गांधी पीजीआई में प्लाज्मा थेरेपी शुरू होने की उम्मीद

Published: सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (19:35 IST)
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा थेरेपी (Plasma Therapy) से कोरोना वायरस रोगियों का इलाज आरंभ होने के बाद अब शहर के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में भी प्लाज्मा थेरेपी पर काम शुरू होगा। भारतीय आर्युविज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के सहयोग से एसजीपीजीआई में अलग सप्ताह से प्लाज्मा थेरेपी शुरू होने की संभावना है।

संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने सोमवार को विशेष बातचीत में बताया कि 'संस्थान ने आईसीएमआर के सहयोग से प्लाज्मा थेरेपी पर काम करने की पूरी तैयारी कर ली है। संस्थान में इसके लिए डॉक्टरों की एक विशेष टीम भी बना ली गई है। आईसीएमआर से हरी झंडी मिलने का इंतजार है, इसके बाद यहां भी प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना वायरस मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा।'

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में रविवार रात प्लाज्मा थेरेपी प्रक्रिया शुरू हुई। रविवार शाम वहां एक कोरोना वायरस रोगी को प्लाज्मा थेरेपी दी गई। यह रोगी 58 वर्षीय डॉक्टर हैं, जिन्हें प्लाज्मा देने वाली कनाडा की एक महिला डॉक्टर है। वह पहली कोरोना वायरस रोगी थीं, जो यहां केजीएमयू में भर्ती हुई थीं।
केजीएमयू के डॉक्टरों के मुताबिक रविवार देर शाम मरीज को 200 मिली प्लाज्मा दिया गया और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अगर आवश्यकता हुई तो सोमवार या मंगलवार को उन्हें दूसरी डोज दी जाएगी। अभी तक केजीएमयू में कोरोना वायरस से ठीक हुए तीन मरीज अपना प्लाज्मा दान कर चुके हैं।
 
कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मशहूर गायिका कनिका कपूर को एसजीपीजीआई में ही भर्ती कराया गया था। एसजीपीजीआई के निदेशक धीमान से जब पूछा गया कि क्या कनिका कपूर को प्लाज्मा दान करने के लिए पीजीआई बुलाया जाएगा? इस पर उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी कोई विचार नही किया गया है।
 
पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में प्लाज्मा थेरेपी पर काम जल्द शुरू करने का निर्देश दिया था। अधिकारियों ने बताया था कि मुख्यमंत्री ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को प्रदेश में प्लाज्मा थेरेपी को बढ़ावा देने का निर्देश दिया है। (भाषा) 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

Mann Ki Baat के 12 साल, PM मोदी ने बताया कार्यक्रम को तीर्थयात्रा जैसा अनुभव, जनता को लेकर क्या बोले

CM योगी का बड़ा बयान: भारत ने वैश्विक मंच पर आर्थिक शक्ति का नया अध्याय लिखा, राष्ट्रहित को बताया सर्वोपरि

योगी सरकार का बड़ा शैक्षिक कदम, कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी के लिए बनेगी खास रणनीति

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

राष्ट्रीय एकता दिवस पर गांधीनगर में निकली भव्य बाइक रैली, CM भूपेंद्र पटेल ने दिखाई हरी झंडी

अगला लेख