dipawali
✕

भारत के लिए खुशखबर, Corona के 6184 मरीज स्वस्थ हुए, रिकवरी दर 22 प्रतिशत से अधिक

Published: सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (19:20 IST)
नई दिल्ली। भारत के लिए खुशखबर...देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर में लगातार इजाफा हो रहा है और रविवार को 381 कोरोना मरीजों के ठीक होने के बाद यह संख्या बढ़कर 6184 हो गई है, जो 22.17 प्रतिशत है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता लव अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि जिस तरह से कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर में इजाफा हो रहा है वह काफी सकारात्मक हैं और केन्द्र सरकार की कोशिश इस विषाणु के प्रसार को नियंत्रित करना है तथा ऐसे जिले जिनमें अभी तक कोरोना का कोई भी मामला नहीं आया है, उन्हें ग्रीन जोन में ही बनाए रखने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा रेड और ऑरेंज जोन वाले क्षेत्रों में और सावधानी तथा ऐहतियात बरते जाने की आवश्यकता है।
 
उन्होंने बताया कि आज दिन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना महामारी के कारण देश भर में लागू पूर्णबंदी के मद्देनजर देश में मौजूदा स्थिति और इससे निपटने के लिए आगे अपनाई जाने वाली नीति तथा योजनाओं पर राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की।
 
मोदी ने वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से करीब 3 घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्रियों, वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्रियों और शीर्ष नौकरशाहों के साथ स्थिति की समीक्षा की। पूर्णबंदी के बाद की स्थिति के तमाम पहलुओं पर भी बैठक में चर्चा की गई।

अग्रवाल नें बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूरे देश ने एक टीम की तरह काम किया है और केन्द्र तथा राज्यों के प्रयासों का असर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूर्णबंदी के कारण देश इस विपदा से अच्छी तरह निपट रहा है और भारत अन्य देशों की तुलना में कहीं अच्छी स्थिति में है। 
 
विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपनी ओर से सुझाव दिए। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि पूर्णबंदी को समाप्त करने से पहले सभी राज्यों को अपनी जरूरत के अनुसार विशेष रणनीति और योजना बनानी होगी और उसी के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से कदम उठाने होंगे।
 
 
बैठक में इस बात पर भी सहमति थी कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए गैर हॉटस्पॉट क्षेत्रों में धीरे-धीरे आर्थिक गतिविधियों को शुरू कर उन्हें आगे बढ़ाना होगा। बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित कुछ अन्य मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
 
गौरतलब है कि देशभर में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के अब तक 1396 नए मामले आने के साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28 हजार के करीब पहुंच गई तथा 48 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 872 हो गया है।
 
देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 27892 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें 111 विदेशी मरीज शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 381 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 6184 पर पहुंच गई है। (भाषा)
 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

अगला लेख