ganesh chaturthi

फास्‍ट फूड की दीवानगी ऐसी, 250 मील की दूरी, 7 घंटे का सफर फिर भी खाया पिज्‍जा!

Updated: गुरुवार, 28 मई 2020 (17:37 IST)
अभी लॉकडाउन के वक्‍त में क‍िसी को बाहर जाने को नहीं म‍िल रहा है और न ही क‍िसी को बाहर का कुछ खाने को। सारे होटेल्‍स, रेस्‍टोरेंट्स और फास्‍टफूड आउटलेट्स बंद हैं। लेक‍िन कोई अगर फास्‍टफूड का या खासतौर से प‍िज्‍जा का द‍ीवाना हो तो वो क‍िसी भी हद तक जा सकता है।

ऐसा ही एक मामला सामने आया है। ज‍िसमें प‍िज्‍जा के दीवाने एक शख्‍स ने प‍िज्‍जा के ल‍िए 250 मील लंबा सफर तय कर डाला। इतना ही नहीं उसने प‍िज्‍जा की कीमत से ज्‍यादा का पेट्रोल फूंक डाला।

हाउल में रहने वाले दो दोस्‍त रयान हॉल और पैस्ले हैमिल्टन प‍िज्‍जा के दीवाने हैं। लेक‍िन लॉकडाउन की वजह से उन्‍हें कई द‍िनों से प‍िज्‍जा खाने को नहीं मि‍ला। उन्‍होंने हाउल से पीटरबर्ग जाने का फैसला क‍िया। यानी आने और जाने को म‍िलाकर करीब 250 मील की दूरी।

हाउल से पीटरबर्ग की यात्रा के दौरान उन्होंने 27 यूरो के पेट्रोल इस्‍तेमाल कर ल‍िया। वे पीटरबर्ग पहुंचे और 20 यूरो का फास्ट फूड खरीदा। इसके बाद उन्‍होंने चिकन मैकनट मील, लार्ज बिग मैक मील, दो कोक, दो डबल चीजबर्गर और एक फिलेट मछली का ऑर्डर दिया। जगह ढूंढी और आराम से बैठकर फूड एंजॉय क‍िया।

यही नहीं प‍िज्‍जा खरीदने के ल‍िए पीटरबर्ग पहुंचने के बाद उन्‍होंने कई घंटों तक अपनी बारी आने का इंतजा भी क‍िया। रयान हॉल ने मीड‍िया को बताया कि हमने कभी भी नहीं सोचा था कि अपने 15 मिनट के फास्टफूड के लिए हमें 7 घंटे से ज्यादा की यात्रा करनी पड़ेगी। इस सफर को हमने खूब एंजॉय किया। अगर फि‍र से मौका म‍िला तो वे एक बार और ऐसा करेंगे।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

7 साल बाद भारत आ रहे हैं शी जिनपिंग; ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, पीएम मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

मानसून की वापसी पर ब्रेक! बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ नया सिस्टम, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

सागर में जहरीली शराब कांड के आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन, बंडा में करणी सेना के नेता सहित 5 ठिकानों पर कार्रवाई

फैलते BRICS की एकजुटता की परीक्षा

CJP नेताओं की बढ़ी मुश्किल, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, BJP नेता गौरव भाटिया ने मांगा 2 करोड़ का हर्जाना

अगला लेख