Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, एक रुपए प्रति लीटर लगा COVID-19 सरचार्ज

कोरोना संबंधी व्यवस्थाओं के लिए एक रूपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी

Updated: शुक्रवार, 12 जून 2020 (22:41 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना से जूझ रहे लोगों की महंगाई की एक और मार पड़ी है। राज्य सरकार ने कोविड के कारण राजस्व संग्रह में आई कमी और खाली खजाने को भरने के लिए पेट्रोल और डीजल के दामों में एक रूपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी कर दी है। बढ़ी हुई कीमतें आज आधी रात से लागू हो जाएगी। 
 
कोरोना संबंधी व्यवस्थाओं  के लिए पेट्रोल एवं डीजल पर एक रुपए का सरचार्ज लगाने से पहले पेट्रोल पर अतिरिक्त कर 3.50  रुपए और डीजल पर अतिरिक्त कर 02 रुपए था।  वृद्धि के बाद अब पेट्रोल पर अतिरिक्त कर 4.5  रुपये एवं डीजल पर अतिरिक्त कर 3 रुपये हो जाएगा।
 
कोरोना के चलते खाली हुए खजाने को भरने के लिए सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर अतिरिक्त टैक्स लगाया है।
सरकार के इस फैसले के बाद पेट्रोल पर 200 करोड़ रूपये तथा डीजल पर 370 करोड़ रूपये अतिरिक्त राजस्व मिलने का अनुमान है। 

कोरोना संकट के बीच तेल कंपनियों के द्धारा लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जाने से पहले से ही लोग परेशान है। बीते 6 दिन में पेट्रोल और डीजल के दाम साढ़े 3 रूपए प्रति लीटर तक बढ़ चुके है। शुक्रवार को पेट्रोल के दामों में 57 पैसे और डीजल के दाम 59 पैसे प्रतिलीटर की बढोत्तरी हुई।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

अगला लेख