Hanuman Chalisa

कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम पर बवाल, 18 प्लस को वैक्सीन लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Updated: शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (16:35 IST)
नई दिल्ली। भारत में 45 साल से ऊपर के लोगों के टीकाकरण का काम जोरों से चल रहा है। इस बीच 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने की मांग जोर पकड़ रही। इस मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी गई।

ALSO READ: भारत में लगातार दूसरे दिन 2 लाख से ज्यादा मामले, तीसरे दिन 1 हजार से ज्यादा मौत
देश में टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल लाभार्थियों की उम्र के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इस याचिका में देश में 18 से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को टीका लगाए जाने की मांग की गई है।
 
सर्वोच्च न्यायालय में एड्वोकेट रश्मि सिंह ने शुक्रवार को यह याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस के काबू करने के लिए सभी युवा और काम करने वाले वर्ग को वैक्सीन लगाया जाना जरूरी है।

याचिका में 18-45 उम्र के शामिल न करने संबंधी सरकार के फैसले को मनमाना बताया गया है। कहा गया है कि इस आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन के लिए मना करना मनमाना, भेदभाव पूर्ण और अकारण है।

इससे पहले तहसीन पूनावाला ने भी सुप्रीम कोर्ट में कोरोना वैक्सीन को लेकर याचिका दायर की थी।  इस याचिका में 45 वर्ष से अधिक आयु के ही लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने के फैसले को चुनौती दी गई थी।

उल्लेखनीय है कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1 दिन में रिकॉर्ड 2,17,353 नए मामले सामने आए थे जबकि 1185 लोगों की मौत हो गई थी। अब तक 1,42,91,917 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 15 लाख के पार चली गई है।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख