sawan somwar

COVID-19 : 'खाली सीरिंज' कोरोना टीकाकरण घोटाले की जांच करेगा पेरू

Updated: बुधवार, 12 मई 2021 (13:00 IST)
लीमा। पेरू के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वह देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) टीकाकरण मुहिम के दौरान खाली सीरिंज के जरिए लोगों को टीका लगाने की कोशिश करने की आरोपी नर्सों के खिलाफ जांच कर रहा है। मंत्रालय ने बताया कि मार्च में शुरू हुई मुहिम के दौरान राजधानी लीमा में 3 ऐसे मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अर्तुरो ग्रैनेडोस ने कहा, इन तीन मामलों की पहचान की गई है। इसमें शामिल लोगों और स्थलों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने इस मामले में शामिल नर्सों की पहचान उजागर करने से इनकार कर दिया और कहा कि जांच के परिणाम गुरुवार को जारी किए जाएंगे।
ALSO READ: Coronavirus से जीतना है तो शामिल कर लीजिए इन 10 बातों को अपनी life में
पेरू के राष्ट्रपति फांसिस्को सागास्ती ने मंगलवार को कहा कि यह मामला बहुत चिंताजनक है। मिगुएल ओलावे ने ‘एल कामेरसियो’ को बताया कि उनकी मां मार्गरीटा मोरेनो 30 अप्रैल को टीकाकरण के लिए गई थी, तभी उन्होंने गौर किया कि नर्स ने पहले उन्हें खाली सीरिंग से सुई लगाने की कोशिश की, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो नर्स ने टीके से भरी सीरिंज का इस्तेमाल किया।
ALSO READ: Coronavirus की दूसरी लहर में संक्रमण से बचने के लिए कौनसा मास्क पहनें? पढ़िए सरकार के नए दिशा-निर्देश
खाली सीरिंज के इन मामलों से पहले भी पेरू में एक घोटाला हुआ था, जिसमें खुलासा हुआ था कि तत्कालीन राष्ट्रपति मार्टिन विजकारा और उनकी पत्नी समेत करीब 500 विशिष्ट लोगों ने टीकाकरण आधिकारिक रूप से शुरू होने से पहले ही टीके लगवा लिए थे।(भाषा) 

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

Rahul Gandhi : मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था, राहुल गांधी के बयान पर मचा सियासी बवाल, विशेषाधिकार समिति का नोटिस

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

President Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, पेपर लीक पर लगेगी लगाम, परीक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी और भरोसेमंद

अगला लेख