sundarkand

कोरोना महामारी के बाद बदली लोगों की लाइफस्टाइल, परिधानों पर ऐसे पड़ा असर

Updated: सोमवार, 2 मई 2022 (18:27 IST)
न्यूयॉर्क। कोविड-19 महामारी के बाद न सिर्फ लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में बदलाव आया बल्कि कार्यालय में पहने जाने वाले परिधानों पर भी इसके चलते असर पड़ा है।
 
महामारी के वक्त से घरों से काम करने के दौरान कर्मचारियों को आरामदायक कपड़ों मसलन टी-शर्ट और योग के दौरान पहने जाने वाला पायजामा पहनने की आदत पड़ गई है और अब अमेरिका में कई लोग ऑफिस दोबारा खुलने पर कई ब्रांड और डिजाइनर ऐसे कपड़े तैयार करने में जुटे हैं जो आरामदेह तो हो हीं, साथ ही पहनने वाले को पेशेवर लुक भी दें।
 
ऐसी ही एक कर्मचारी केय मार्टिन पेंस (58) कहती हैं कि आरामदायक कपड़े पहनना ज्यादा जरूरी है, न की ऐसे कपड़े जो आपको किसी सांचे में कैद होने का एहसास कराएं। पेंस लंबे अर्से बाद इंडियानापोलिस स्थित अपने कार्यालय में गई थीं।

महामारी से पहले पेंस दवा कंपनी के अपने कार्यालय में पैंट और ब्लेजर पहन कर जाती थीं लेकिन अब वे जींस और टॉप पहन कर जा रही हैं। उनका कहना है कि वह अब कभी पैंट पहनकर नहीं जाएंगी बल्कि इसके स्थान पर जींस को तरजीह देंगी।
 
स्पोर्ट्सवियर ब्रांड ‘एलएल बीन’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव स्मिथ ने कहा कि लोग अपने ‘खास परिधान’से बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘कुछ कार्यालयों की वर्दी बदल रही है।’’
 
किराए पर कपड़े देने वाली कंपनी ‘रेंट द रनवे’ ने कहा कि ऑफिस खुलने के संकेतों के बीच पिछले साल की तुलना में फरवरी में ब्लेज़र की मांग लगभग दोगुनी थी लेकिन अब उसके ग्राहक लिनन, ट्विस जैसे हल्के कपड़ों के रंगबिरंगे परिधानों की मांग कर रहे हैं। ग्राहकों की पसंद में बदलाव की बात को पोलो कंपनी ने भी स्वीकार किया।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख