kalsarpa dosh calculator
✕

COVID-19 : मुंबई में लगातार दूसरे दिन लोगों को नहीं मिली कोवैक्सीन की खुराक

Updated: सोमवार, 10 मई 2021 (17:09 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में लगातार दूसरे दिन सोमवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन की खुराक नहीं उपलब्ध होने के कारण टीकाकरण केन्द्रों से लोगों को निराश लौटना पड़ा। यह लोग टीके की दूसरी खुराक लेने के लिए टीकाकरण केन्द्रों पर आए थे।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने सोमवार को हालांकि टि्वटर पर उन 105 टीकाकरण केन्द्रों की सूची साझा की जहां टीके की खुराक उपलब्ध रहीं, लेकिन इन केन्द्रों पर केवल कोविशील्ड टीके की खुराक ही उपलब्ध थीं।

इससे पहले कोवैक्सीन टीके की खुराक नहीं उपलब्ध होने के कारण रविवार को भी टीकाकरण अभियान प्रभावित रहा था। कोवैक्सीन टीके की दूसरी खुराक लेने आए कई लोगों ने गुस्से और नाराज़गी का इजहार किया। कई लोगों ने कहा कि वह 42 दिन पहले टीके की पहली खुराक ले चुके हैं।
ALSO READ: WHO को आशंका, वैक्सीन को भी चकमा दे सकता है Coronavirus का भारतीय वैरिएंट
टीकाकरण को लेकर सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक कोवैक्सीन टीके की पहली और दूसरी खुराक के बीच में चार से छह सप्ताह का अंतराल होना चाहिए जबकि कोविशील्ड टीके की दोनों खुराकों में चार से आठ सप्ताह का अंतराल हो सकता है।
ALSO READ: Coronavirus Vaccination :पहले डोज के कितने दिन बाद वैक्सीन लगवाएं, जानिए Experts से
बीएमसी की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में 1,76,505 लोगों ने कोवैक्सीन टीके की खुराक ली है जिनमें से 1,20,167 लोग टीके की पहली खुराक जबकि 56,338 लोग दोनों खुराक ले चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में अब तक 27,00,431 लोग कोविड-19 का टीका लगवा चुके हैं जिनमें से 20,52,963 लोग टीके की पहली खुराक जबकि 6,47,468 लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

मौजूदा समय में मुंबई में कुल 175 टीकाकरण केन्द्र हैं जिनमें से 81 का संचालन बीएमसी की ओर से किया जाता है जबकि 20 राज्य सरकार और 74 निजी टीकाकरण केन्द्र हैं।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

अगला लेख