manglik dosh calculator
✕

कुवैत में सबसे बड़े तेल संयत्र में आग, 2 कर्मचारी झुलसे

Updated: सोमवार, 10 मई 2021 (16:57 IST)
दुबई। कुवैत में सबसे बड़ी तेल उत्खनन क्षेत्र में सोमवार को भीषण आग लग गई, जिसमें 2 कर्मचारी झुलस गए। कुवैत की सरकारी संवाद समिति ने यह जानकारी दी।

संवाद समिति कुना ने कुवैत तेल कंपनी के प्रवक्ता क़ुसाई अल-आमेर के हवाले से बताया कि उन दोनों कर्मचारियों की हालत स्थिर है। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुवैत के दक्षिण-पूर्वी रेगिस्तान में स्थित ग्रेट बुर्गान आयल फील्ड से प्रतिदिन 16 लाख बैरल तेल निकलता है।आग लगने की इस घटना का उत्पादन पर असर नहीं पड़ा है।

गौरतलब है कि करीब 41 लाख की आबादी वाले कुवैत में विश्व का छठा सबसे बड़ा तेल भंडार है। देश का ज्यादातर तेल इसी फील्ड से निकलता है।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख