सम्बंधित जानकारी
- सोनिया ने की मांग, कोरोना को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार
- अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की दिल्ली में Corona से मौत
- Covid 19 के कारण मलेशिया ओपन स्थगित, साइना और श्रीकांत की उम्मीदों को लगा झटका
- एमके स्टालिन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, चिदंबरम सहित अनेक वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
- कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए फ्रंटलाइन योद्धाओं की फ्रिक जरूरी,बर्न आउट सिंड्रोम,पीटीएसडी जैसी बीमारी की चपेट में आने का खतरा
Fire | महाराष्ट्र के एनडी स्टूडियो में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर के पास जाने-माने कला निर्देशक नितिन देसाई के एनडी स्टूडियो में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग दोपहर 12.15 बजे के करीब लगी। हालांकि घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि आग 2008 में आई ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म 'जोधा-अकबर' के सेट पर लगी।
उन्होंने बताया कि आग में प्लाईवुड, पीओपी और अन्य चीजें जलकर खाक हो गईं। एमआईडीसी, करजात, खोपोली और आसपास के इलाकों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास किया तथा आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं। (भाषा)
