ramcharitmanas

Lockdown में 17 मई तक नहीं चलेंगी यात्री ट्रेनें

Updated: शनिवार, 2 मई 2020 (20:02 IST)
रांची/ नई दिल्ली। रेलवे ने घोषणा की है कि देश में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ाए जाने के फैसले को देखते हुए अब सभी यात्री ट्रेनों को 17 मई तक के लिए रद्द कर दिया गया है। दूसरी ओर, रेलवे ने लॉकडाउन अवधि में मरम्मत का काम पूरा किया।

रेलवे के प्रवक्ता ने यहां बताया कि इस दौरान न तो कोई यात्री ट्रेन चलेगी और न ही किसी प्रकार के रेलवे टिकट जारी किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरान स्टेशन पर किसी यात्री को आने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विशेष यात्री ट्रेनें केवल राज्य सरकारों के अनुरोध पर चलाई जाएंगी और इसके लिए यदि किसी को यात्रा करनी है तो संबद्ध राज्यों से संपर्क करना होगा।

विशेष ट्रेनों में उन्हीं लोगों को यात्रा की अनुमति होगी जिनकी सूची संबद्ध राज्य के अधिकारियों की ओर से आएगी और इसके लिए पंजीकरण भी राज्यों के अधिकारी करेंगे। इन ट्रेनों के लिए भी रेलवे कोई टिकट नहीं जारी कर रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि आगे जब यात्री ट्रेनों की सेवा पुनः प्रारंभ की जाएगी तो इसकी सूचना दी जाएगी।

रेलवे नेटवर्क पर मरम्मत : भारतीय रेलवे ने कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए देशव्यापी लॉकडाउन और उसके परिणामस्वरूप यात्री सेवाओं के निलंबन की अवधि का इस्तेमाल रेल नेटवर्क पर लंबे समय से अटके पड़े मरम्मत के काम को पूरा करने में किया है।

राष्ट्रीय परिवाहक ने शनिवार को एक बयान में कहा कि मरम्मत से सुरक्षा बेहतर होगी और परिचालनात्मक क्षमता बढ़ेगी। रेलवे ने बताया कि करीब 500 आधुनिक हेवी ड्यूटी ट्रैक मरम्मत मशीनों ने 12,270 किलोमीटर लंबे मैदानी समतल ट्रैक पर मरम्मत का काम पूरा किया।

इसने कहा कि भारतीय रेलवे ने लॉकडाउन की अवधि के दौरान यह सोचकर इस कार्य को करने की योजना बनाई कि मरम्मत के काम को पूरा करने का यह अच्छा अवसर है और इससे ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित नहीं होंगी। इस दौरान ट्रैक का जो काम किया गया, उसमें काजीपेट यार्ड, विजयवाड़ा यार्ड, बेंगलुरु सिटी यार्ड, बड़ौदा स्टेशन का नवीनीकरण शामिल है।(वार्ता)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

सीतापुर में CM योगी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित; SHO के खिलाफ जांच शुरू, 3 आरोपी हिरासत में

योगी सरकार की नई पहल, युवाओं के लिए लॉन्च हुआ ‘कौशल संपर्क’ QR कोड, अब सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचेगी बात

अगला लेख