Hanuman Chalisa
✕

पाकिस्तान में कोविड-19 का कहर, पीएम के बाद राष्‍ट्रपति और रक्षामंत्री भी कोरोना संक्रमित

Updated: मंगलवार, 30 मार्च 2021 (10:17 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। प्रधानमंत्री इमरान खान के बाद राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और रक्षा मंत्री परवेज खट्टक भी कोरोना संक्रमित हो गए।
 
आरिफ अल्वी ने ट्वीट कर कहा, 'मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। कोरोना से प्रभावित सभी लोगों पर ईश्वर की कृपा हो। मैंने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है, लेकिन इसकी दूसरी खुराक लेने के बाद ही एंटीबॉडी बनते हैं। मैं लोगों से लगातार एहतियात बरतने की अपील करता हूं।'
 
इसके अलावा पाकिस्तान के रक्षा मंत्री परवेज खट्टक भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। सिंध प्रांत के गवर्नर इमरान इस्माइल ने ट्वीट करके रक्षा मंत्री परवेज खटक के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
 
गौरतलब है कि चीन में बनी कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बेगम बुशरा बीबी भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप, भारत-बांग्लादेश और भूटान तक महसूस हुए झटके

टोंक में चुनाव हारते ही गांव से 'गायब' हुई रोशनी: बीजेपी प्रत्याशी पर 50 स्ट्रीट लाइटें उतरवाने का आरोप, गुस्साए ग्रामीण

Top News 24 November : Nvidia में जेन्सेन हुआंग की धमाकेदार वापसी, WhatsApp Web को लेकर साइबर अलर्ट

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

अगला लेख