biodatamaker

बाबुल सुप्रियो ने भाजपा दफ्तर में जड़ा थप्पड़, मचा बवाल

Updated: मंगलवार, 30 मार्च 2021 (07:33 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की टॉलीगंज सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कोलकाता में पार्टी दफ्तर में एक व्यक्ति को कथित रूप से थप्पड़ मारकर विवाद उत्पन्न कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरस हो गए।
 
सोमवार को वायरल हुए इस वीडियो में गायक एवं भाजपा नेता कथित रूप से उस व्यक्ति को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। यह व्यक्ति उनसे बार-बार कह रहा है कि टीवी कैमरों के सामने आने और बाइट्स (साक्षात्कार) देने के बजाय क्षेत्र में गंभीर प्रचार शुरू करें। हालांकि सुप्रियो ने बाद में दावा किया कि उन्होंने उसे थप्पड़ नहीं मारा है बल्कि ऐसे करने का सिर्फ दिखावा किया।
 
कथित घटना रविवार को टॉलीगंज निर्वाचन क्षेत्र में रानीकुथी इलाके में स्थित भाजपा दफ्तर की है जहां केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री डोलजत्रा उत्सव में हिस्सा लेने गए थे।
 
तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि उनकी पार्टी जानना चाहती है कि जिस व्यक्ति को सुप्रियो ने थप्पड़ मारा, वह ‘तृणमूल कांग्रेस का बाहरी व्यक्ति’ था या एक ‘विभीषण’ (भाजपा का ही सदस्य) था। (भाषा)

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख