गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. World CoronaVirus update
Written By
Last Modified: सोमवार, 29 मार्च 2021 (13:56 IST)

CoronaVirus World : दुनियाभर में 12.71 करोड़ लोग कोरोना की गिरफ्त में, 27.84 लाख से अधिक की हुई मौत

CoronaVirus World : दुनियाभर में 12.71 करोड़ लोग कोरोना की गिरफ्त में, 27.84 लाख से अधिक की हुई मौत - World CoronaVirus update
वॉशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। दुनिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमितों की कुल संख्या 12.71 करोड़ के पार पहुंच गई है और इस महामारी से 27.84 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12 करोड़ 71 लाख 93 हजार 668 तक पहुंच गई है, जबकि अभी तक इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 27 लाख 84 हजार 153 हो गई है। वहीं 7 करोड़ 21 लाख 26 हजार 719 लोग ठीक हो चुके हैं।
वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है तथा यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ की संख्या पार कर चुकी है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 2 लाख 62 हजार 380 हो गई है जबकि 5 लाख 49 हजार 335 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
दुनिया में एक करोड़ से अधिक कोरोना संक्रमितों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील दूसरे स्थान पर है और यहां अब तक सवा करोड़ से अधिक यानी 1 करोड़ 25 लाख 34 हजार 688 लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। यहां तीन लाख 12 हजार 206 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
भारत के कई राज्यों में कोरोना के मामले बहुत फिर तेजी से बढ़ रहे हैं और यह विश्व में तीसरे स्थान पर बरकरार है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 68,020 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 20 लाख 39 हजार 644 हो गई है, वहीं इस दौरान 22,231 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,13,55,993 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 5,21,808 हो गए हैं। इसी अवधि में 291 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,61,843 हो गई है।
 
शीर्ष तीन देशों के बाद संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों में चौथे स्थान पर अब फ्रांस पहुंच गया है। फ्रांस में कोरोना से अब तक 46.06 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 94,754 मरीजों की मौत हुयी है। इसके बाद रूस में कोरोना वायरस से 44.69 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 96,123 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
ब्रिटेन में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 43.47 लाख के पार पहुंच गयी है और 1,26,834 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या 35.32 लाख से अधिक हो गई है और 107,933 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 32.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 75,010 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
तुर्की में कोरोना वायरस से अब तक 32.08 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 31,076 लाेगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या करीब 27.84 लाख हो गई है और 75,965 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना वायरस से अब तक 23.82 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 62,955 लोगों ने जान गंवाई है।
 
अर्जेंटीना में कोरोना से 23.08 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 55,449 लोगों की जान जा चुकी है। मैक्सिको में कोरोना वायरस से करीब 22.26 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 2,01,623 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में कोरोना वायरस से 22.50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 51,884 लोग जान गंवा चुके हैं।
 
ईरान में कोरोना वायरस से करीब 18.55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 62,397 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 17.02 लाख के पार हो गयी है और 33,479 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 15.45 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 52,663 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 6,59,116 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 14,256 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में कोरोना से अब तक 5,95,714 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि इस महामारी के संक्रमण से 8,904 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोरोना का कहर जारी इस वायरस के नए मामलों के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
गढ़चिरौली के जंगल में पुलिस ने मार गिराए 5 नक्सली, C-60 कमांडो टीम ने दिया ऑपरेशन को अंजाम