suvichar
✕

लापरवाही: महाराष्ट्र के 2 अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से 10 मरीजों की मौत, परिजनों ने लगाया आरोप

Updated: मंगलवार, 13 अप्रैल 2021 (18:30 IST)
मुंबई। पड़ोस के पालघर जिले के 2 अस्पतालों में कोविड-19 से जान गंवाने वाले 10 लोगों के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि ऑक्सीजन की कमी के चलते उन्होंने दम तोड़ दिया जबकि निगम के अधिकारियों और अस्पताल के प्रबंधन ने आरोपों को खारिज किया है। नालासोपारा पूर्व स्थित विनायक अस्पताल में सोमवार को कोरोनावायरस संक्रमण से 7 मरीजों की जबकि रिद्धि विनायक अस्पताल में 3 मरीजों मौत हो गई।

ALSO READ: उज्‍जैन में ‘ऑक्‍सीजन की कमी’ के बाद शुरू किए बंद पड़े प्‍लांट, अब कोविड मरीजों को मिल सकेगी ‘जीने के लिए सांस’
 
मरीजों के परिजन ने दावा किया कि अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति की कमी से उनकी मौत हुई। मामले ने तब और तूल पकड़ लिया, जब वसई विरार नगर निगम के पूर्व महापौर राजीव पाटिल ने एक ऑडियो क्लिप में दावा किया कि गंभीर रूप से बीमार मरीजों के इलाज के लिए जरूरी ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं होने के कारण अस्पतालों में मौत हुई।

ALSO READ: कोरोना वैक्सीनेशन से जुड़े आम सवालों पर कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार से खास चर्चा
 
आरोपों को खारिज करते हुए वसई विरार नगर निगम के उपायुक्त किशोर गवस ने मंगलवार को कहा कि गंभीर हालत में होने के कारण मरीजों की मौत हुई। विनायक अस्पताल से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है इसलिए इनकी कमी को मरीजों की मौत से जोड़ना तथ्यात्मक रूप से गलत है।



ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी के कारण मौत के बारे में सूचना फैलने के बाद सोमवार को बड़ी संख्या में लोग अस्पतालों में एकत्र हो गए थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा था कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। (भाषा)

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

अगला लेख