Daily Horoscope
✕

Covid 19: कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ऑक्सीजन संकट गहराया, सरकार का इंकार

Updated: मंगलवार, 4 मई 2021 (16:55 IST)
बेंगलुरु। राजधानी बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई हिस्सों में ऑक्सीजन संकट गहरा गया है और अस्पताल सार्वजनिक रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। पिछले 2 दिनों के दौरान चामराजनगर जिले में कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी के चलते कोविड-19 के 24 मरीजों की मौत की पृष्ठभूमि में यह स्थिति सामने आई है।

ALSO READ: कर्नाटक में Corona का कहर, चामराजनगर में ऑक्सीजन की कमी से 24 की मौत
 
राज्य सरकार ने कहा कि मौतें ऑक्सीजन की कमी की वजह से नहीं हुई हैं लेकिन उसने इस घटना की जांच का आदेश दिया है। सूत्रों के अनुसार कलबुर्गी और बेलगावी में कुछ अस्पतालों के प्रबंधन ने कथित रूप से मरीजों से अपने साथ ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर आने को कहा है।

ALSO READ: Ground Report : 'वेंटिलेटर' पर उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था, देहरादून में स्थिति विस्फोटक, ऑक्सीजन बेड की आस में उखड़ रही मरीजों की सांसें
 
कलबुर्गी के नवनियुक्त जिला प्रभारी मंत्री मुरूगेश निरानी ने (ऑक्सीजन की) किसी कमी से इंकार किया और कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आज मंगलवार को जो 3 मौतें हुईं, उनकी वजह ऑक्सीजन की कमी नहीं थी।  बेलगावी के अस्पतालों से खबर है कि वे भी ऑक्सीजन की कमी से बड़ी मुश्किल में हैं। 
 
बेंगलुरु के कुछ मेडिकल सेंटरों ने भी कोविड-19 के गंभीर मरीजों के उपचार के लिए ऑक्सीजन की कमी को लेकर अपनी आवाज उठाई है। येलहंका के चैतन्य मेडिकल सेंटर के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार को ऑक्सीजन संकट था जिसके तहत उन्हें कोविड के सभी मरीजों को अन्य अस्पतालों में पहुंचाना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अब 2-3 दिन के लिए ऑक्सीजन स्टॉक मिल गया है। यहां आरटी नगर के मेडाक्स अस्पताल ने भी ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा उठाया है।

 
इस बीच बेंगलुरु (ग्रामीण) के सांसद डीके सुरेश ने भी शहर के राजेश्वरी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी को लेकर चिंता व्यक्त की। राज्य में रोजाना कोविड-19 के 40,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। (भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख