shradh paksha
✕

Corona effect : असम चाय उद्योग को 500 करोड़ का नुकसान

Updated: बुधवार, 6 मई 2020 (18:51 IST)
गुवाहाटी। कोरोना वायरस (कोविड-19) के फैलाव को रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान असम चाय बगान को 500 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा है। राज्य के उद्योग और वाणिज्य मंत्री चंद्रमोहन पटवारी ने आज यहां जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि चाय उद्योग राज्य का सबसे बड़ा उद्योग है और नए सत्र की शुरुआत के दौरान लॉकडाउन हो गया जिससे चाय उद्योग पर भारी असर पड़ा है क्योंकि उनकी प्रमुख उत्पादन अवधि प्रभावित हुई है। पटवारी ने कहा कि 2019 में भारत में चाय का उत्पादन 1389.70 मिलियन किलोग्राम था, जिसमें से अकेले असम में 715.49 मिलियन किलोग्राम का उत्पादन हुआ।

यह भारत में कुल चाय उत्पादन का 51.51 प्रतिशत था। लॉकडाउन के दौरान बड़े चाय बागानों और छोटे चाय बागानों को मिलाकर असम में चाय के उत्पादन में कुल गिरावट का अनुमान 3.2 करोड़ किलोग्राम है, जिसकी कीमत 500 करोड़ रुपए से अधिक है।
 
उन्होंने कहा कि चाय उत्पादकों को थोड़ी राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ने पहले ही लॉकडाउन की अवधि के दौरान बंद पड़े चाय बागानों को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिए न्यूनतम फिक्स्ड चार्ज की छूट की घोषणा कर दी है।
 उन्होंने कहा कि राज्य में सभी 783 बड़े चाय बागानों और 1.18 लाख छोटे चाय बागानों को फिर से खोल दिया गया है।

इसके अलावा, 508 चाय कारखानों को कार्य करने की अनुमति दी गई है। कुल मिलाकर 7.33 लाख श्रमिक बड़े चाय बागानों में लगे हुए हैं और लगभग 3 लाख श्रमिक छोटे चाय बागानों में काम कर रहे हैं।
 
पटवारी ने कहा कि चाय बागानों में कोविड-19 दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए विभाग के अधिकारी नियमित दौरे कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि असम चाय निगम लिमिटेड (एटीसीएल) के सभी 15 उद्यानों और कारखानों को पूरी क्षमता से काम करने की अनुमति दी गई है और राज्य सरकार ने लॉकडाउन के दौरान एटीसीएल के सभी 16,720 श्रमिकों और कर्मचारियों को पूर्ण मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया है। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख