Dhanteras
✕

Omicron की दहशत, केजरीवाल ने मोदी सरकार से की यह मांग...

Updated: शनिवार, 27 नवंबर 2021 (15:00 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप से प्रभावित देशों से भारत आने वाली उड़ानों पर रोक लगाएं।
 
केजरीवाल ने एक ट्वीट में इस बात पर जोर दिया कि देश बड़ी मुश्किल से कोविड-19 वैश्विक महामारी से उबर पाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि वह नए स्वरूप से प्रभावित देशों से आने वाली उड़ानों पर रोक लगाएं। हमारा देश बड़ी मुश्किल से कोरोना वायरस से उबरा है। हमें इस नए स्वरूप को भारत में आने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठाना चाहिए।
 
 
उल्लेखनीय है कि देश में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के 8,318 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,63,749 हो गई। अब तक कोविड-19 टीके की 120.96 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के इस नए स्वरूप को ‘ओमीक्रॉन’ नाम दिया है और इसे बेहद संक्रामक चिंताजनक स्वरूप करार दिया है। कोरोना वायरस के इस नये स्वरूप के सामने आने के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, रूस और कई अन्य देशों के साथ यूरोपीय संघ ने अफ्रीकी देशों से लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी है।
 
केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा था कि दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने वाले या इन देशों के रास्ते आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कड़ी जांच की जाए। इन देशों में कोविड​​​​-19 के नए स्वरूप के सामने आने की सूचना है जिसके जनस्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकते हैं।

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख