suvichar
✕

ओमिकॉन की दहशत, कैलिफोर्निया में कोरोना के 50 लाख से ज्यादा मामले, दुनियाभर में 2,969 उड़ानें रद्द

Updated: बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (11:46 IST)
वाशिंगटन। विश्व में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच मंगलवार को 2,969 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 11,500 से अधिक उड़ानों में देरी हुई है।
 
फ्लाइटइटअवेयर की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को केवल अमेरिका से संबंधित 1,172 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 5,458 उड़ानों में देरी हुई। इसे मिलाकर विश्व में मंगलवार को 2,969 उड़ानें रद्द हो गईं और 11,512 उड़ानों में देरी हुई।
 
कैलिफोर्निया में कोरोना 50 लाख से अधिक मामले : अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 50 लाख के आंकड़े को पार कर गए हैं, संक्रमण के ज्ञात सर्वाधिक मामलों वाला यह पहला राज्य बन गया है। सरकारी आंकड़ों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
 
कैलिफोर्निया जन स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में संक्रमण का पहला मामला 25 जनवरी 2020 को सामने आया था। इसके ठीक 292 दिन बाद उसी वर्ष 11 नवंबर को संक्रमण के मामले बढ़कर दस लाख हो गए थे।
 
इसके बाद 44 दिन में राज्य में संक्रमण के मामले बीस लाख से अधिक हो गए थे। राज्य में संक्रमण से 75,500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
 
अमेरिका-आयरलैंड वनडे श्रृंखला रद्द : कोरोना संक्रमण के बढते मामलों के बीच अमेरिका और आयरलैंड के बीच सीमित ओवरों की क्रिकेट श्रृंखला के वनडे मैच रद्द कर दिए गए हैं। आयरलैंड टीम के सहयोगी स्टाफ के 2 सदस्य पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा खिलाड़ियों के साथियों में भी संक्रमण के मामले मिले थे जिनमें से आयरलैंड के दो क्रिकेटर करीबी संपर्क में थे। सभी खिलाड़ियों की जांच रिपोर्ट हालांकि नेगेटिव आई है।

ऑस्ट्रेलिया में आपात बैठक : कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के कारण ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिसके मद्देनजर प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने मंत्रिमंडल की एक आपात बैठक बुलाई है।

सिडनी और न्यू साउथ वेल्स के आसपास के क्षेत्रों में 11,000 से अधिक नए मामले सामने आए, जो एक दिन पहले सामने आए मामलों से 6000 अधिक हैं। वहीं, विक्टोरिया में भी रिकॉर्ड 3,700 नए मामले सामने आए, जो वहां एक दिन पहले आए मामलों से एक हजार अधिक हैं।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

खुफिया इनपुट के बाद CEC ज्ञानेश कुमार के घर सुरक्षा और बढ़ाई, आखिर क्या है वजह

LIVE: राहुल और प्रियंका के खिलाफ 2 दिन में दूसरी एफआईआर

स्वामित्व योजना पर सरकार और पटवारियों में बढ़ा टकराव, आज से सामूहिक अवकाश पर प्रदेश के पटवारी

Weather Alert Today: 8 घंटे में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 20 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी!

अहमदाबाद में 6,500 छात्रों ने बनाई भव्य सप्तरंगी मानव रंगोली: CM भूपेंद्र पटेल रहे मौजूद

अगला लेख