Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Omicron वैरिएंट को लेकर बड़ा खुलासा! South Africa ने WHO को एक हफ्ते पहले किया था अलर्ट

मंगलवार, 30 नवंबर 2021 (21:57 IST)
ब्रसेल्स। नीदरलैंड के स्वास्थ्य प्राधिकारों ने मंगलवार को कहा कि कोरोनावायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के बारे में दक्षिण अफ्रीका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को पिछले हफ्ते सतर्क किया था, जबकि यह नीदरलैंड में पहले से व्याप्त था। नीदरलैंड के इस खुलासे से विश्व में ओमिक्रॉन को लेकर डर और आशंका बढ़ गई है जबकि वह महामारी के बुरे दौर को पीछे छोड़ चुके होने की उम्मीद कर रहा था।
ALSO READ: Omicron वैरिएंट भारतीयों के लिए कितना घातक? बच्चों पर क्या होगा असर... जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
नीदरलैंड के आरआईवीएम स्वास्थ्य संस्थान ने कहा कि उसने 19 नवंबर से 23 नवंबर के बीच के नमूनों में ओमिक्रॉन वैरिएंट को पाया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने वायरस के इस नये स्वरूप के बारे में संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी को 24 नवंबर को पहली सूचना दी थी।
 
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ओमिक्रॉन स्वरूप कहां या कब सबसे पहले सामने आया लेकिन यह चिंतित राष्ट्रों को यात्रा पाबंदियां लगाने से नहीं रोक सका। खासतौर पर दक्षिण अफ्रीका से आने वाले लोगों पर। इन कदमों की दक्षिण अफ्रीका और डब्ल्यूएचओ ने आलोचना की है।
ALSO READ: JCB पर बैठ दूल्हा-दुल्हन ने मारी एंट्री, ड्राइवर भूला मिला है शादी का काम, फिर क्या हुआ देखें वीडियो
वायरस के नए स्वरूप के बारे में ज्यादा जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। हालांकि डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है कि इस स्वरूप से वैश्विक खतरा बहुत अधिक है और शुरुआती साक्ष्य से पता चलता है कि यह कहीं अधिक संक्रामक हो सकता है।
 
नीदरलैंड के स्वास्थ्य प्राधिकारों की मंगलवार की घोषणा से नए स्वरूप के सामने आने की वास्तविक तिथि पहले की होने की बात साबित होती है। पिछले शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका से आए यात्रियों के वायरस के इस नए स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उनकी जांच एम्सर्डम के स्कीफोल हवाईअड्डे पर की गई थी।
 
इस बीच, समाचार एजेंसी डीपीए ने खबर दी है कि पूर्वी जर्मनी के शहर लेपझिग में मंगलवार को प्राधिकारों ने कहा कि उन्होंने 39 वर्षीय एक ऐसे व्यक्ति के ओमिक्रॉन से संक्रमित होने की पुष्टि की है जो ना तो कभी विदेश गया था न ही विदेश से आए किसी व्यक्ति के संपर्क में रहा था।
ALSO READ: Omicron Corona Variant के खात्मे के लिए भारत में भी दी जाएगी Booster Dose?
उधर, फ्रांस और जापान ने नये स्वरूप के अपने प्रथम मामलों की मंगलवार को घोषणा की। कंबोडिया ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से उत्पन्न खतरे का जिक्र करते हुए 10 अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया।

Show comments

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

PM Modi ने सनाए तकाइची को बताया 'छोटी बहन', भारत-जापान के बीच AI और सेमीकंडक्टर समेत कई बड़े समझौते

सभी देखें

AI निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई UPTET-2026 की पहले दिन की परीक्षा, 15 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए

BAT-BMS ऐप से ब्लूटूथ के जरिए बंद किए जा रहे ई-रिक्शा! वायरल प्रैंक ने बढ़ाई ड्राइवरों की परेशानी, जानिए क्या है पूरा मामला

Indian Navy : भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS त्रिकंड ने अदन की खाड़ी में MV गोल्डन आर्सेनल पर समुद्री डकैती की कोशिश को नाकाम किया

योगी सरकार ने बनवाए 3.31 करोड़ से ज्यादा शौचालय, अब होली और दिवाली पर मुफ्त रिफिल का तोहफा

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, लगातार 7वें साल यूपी में नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें

अगला लेख