biodatamaker
✕

Omicron वैरिएंट भारतीयों के लिए कितना घातक? बच्चों पर क्या होगा असर... जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Updated: मंगलवार, 30 नवंबर 2021 (21:31 IST)
कानपुर। कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर आम लोगों के अंदर एक बार फिर डर दिखने लगा है और अफवाहों के दौर के बीच वे अब तरह-तरह के नुस्खे अपना रहे हैं। कोरोना के नए वैरिएंट से अपने परिवार को बचाने के लिए लेकिन इसी बीच एक बार फिर आईआईटी कानपुर के प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल ने गणितीय मॉडल के आधार पर बयान जारी करते हुए कहा है कि कोरोना का नया वैरिएंट भारत में अधिक घातक नहीं होगा, क्योंकि भारतीयों में नेचुरल इम्युनिटी सिस्टम मजबूत पाया जाता है।
ALSO READ: Omicron Corona Variant के खात्मे के लिए भारत में भी दी जाएगी Booster Dose?
इसलिए सावधानी बरतें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। मन में किसी प्रकार की घबराहट या डर बैठाने की आवश्यकता नहीं है। आपको बताते चलें कि वैश्विक महामारी कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन दुनियाभर के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इसे लेकर भारत सरकार के निर्देश पर विदेशों से आने वाले लोगों की विशेष निगरानी की जा रही है।

इन सबके बावजूद लोगों में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर आशंकाएं व्याप्त होने लगी है। इसी बीच कानपुर आईआईटी के प्रोफेसर पद्मश्री मणीन्द्र अग्रवाल ने अपने गणितीय माडल से अध्ययन करके जानकारी साझा करते हुए बताया है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के विषय में अब तक जो अध्ययन किया गया है उसके मुताबिक यह उन्हें प्रभावित कर रहा है जिनका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर है।

विदेशों में प्रभावित लोगों की तुलना में भारतीयों की नेचुरल इम्युनिटी सिस्टम मजबूत है। ऐसे में पूरी सम्भावना है कि नया वैरिएंट ओमिक्रॉन भारत में अधिक घातक साबित नहीं होगा। यही नहीं, भारतीय बच्चे बिलकुल भी प्रभावित नही होंगे। यह अलग बात है कि नया वैरिएंट भारत में कोरोना की तीसरी लहर ला सकता है।
ALSO READ: Omicron Variants: इन लोगों को है ज्यादा खतरा, केंद्र सरकार ने दिए सतर्कता बनाए रखने के निर्देश
हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि अभी अध्ययन चल रहा है। एक सप्ताह के बाद सटीक जानकारी मिलने की संभावना है। गौरतलब है कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर को लेकर प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल ने अपने गणितीय मॉडल से जो जानकारी दी थी वह सटीक साबित हुई थी।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख