ganesh chaturthi

दुनियाभर में ओमिक्रॉन का कहर, 9 दिनों के अंदर 30 से अधिक देशों में फैला

Updated: शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (09:36 IST)
कोरोनावायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन महज 9 दिनों के अंदर 30 देशों में फैल चुका है। दक्षिण अफ्रीका से शुरू हुआ यह वैरिएंट अब भारत तक पहुंच चुका है। यही नहीं, इस वैरिएंट का फैलाव डेल्टा वैरिएंट से कई गुना ज्यादा है। डेल्टा वैरिएंट की वजह से भारत में दूसरी लहर आई थी।

ALSO READ: ओमिक्रॉन वैरिएंट से लड़ाई में 50 फीसदी आबादी कैसे बनी सबसे बड़ी चुनौती?
 
यह वायवरस तेजी से फैल रहा है। दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में सबसे पहले इसका मामला  सामने आया है। इस वायरस के कुल 53 म्यूटेशन हो चुके हैं जिनमें से 32 म्यूटेशन तो उसके स्पाइक प्रोटीन में हुए हैं ओमिक्रॉन के रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन में भी 10 म्यूटेशन हो चुके हैं। डेल्टा वैरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में कुल 18 म्यूटेशन हुए थे। स्पाइक प्रोटीन के जरिए ही वायरस शरीर में प्रवेश करता है जबकि डेल्टा वैरिएंट में महज 2 ही म्यूटेशन हुआ था।

ALSO READ: ओमिक्रॉन का डरः ग्रीस में टीका न लगवाने वाले बुजुर्गों पर भारी जुर्माना
 
यूनान में टीकाकर अनिवार्य होगा : यूनान में टीकाकरण कराने से इंकार कर रहे 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के खिलाफ मासिक जुर्माना लग सकता है और इससे उनकी पेंशन की एक-तिहाई राशि कट सकती है । नेताओं का कहना है कि इस कठोर नीति से वोट घटेंगे, लेकिन लोगों की जान बचाने में मदद मिलेगी। यूनान में 60 वर्ष से अधिक आयु के करीब 17 प्रतिशत लोगों को टीका नहीं लगा है। प्रधानमंत्री कैरियाकोस मित्सोताकिस ने बुधवार को कहा कि मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि इस उपाय से चुनावों में कुछ अतिरिक्त वोट कट जाएंगे।

 
 
इसराइल में ओमीक्रोन स्वरूप के संभावित वाहकों का पता राष्ट्र की घरेलू सुरक्षा एजेंसी लगाएगी जो वहां की सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अवज्ञा प्रतीत हो रही है। नीदरलैंड्स में लॉकडाउन और अन्य पाबंदियों के खिलाफ साप्ताहिक प्रतिबंधों ने हिंसक रूप ले लिया है। यूरोप में डेल्टा स्वरूप के मामले बढ़ने और ओमीक्रोन स्वरूप को लेकर डर बढ़ने के साथ विश्व भर की सरकारें नए उपाय अपना रही है।
 
दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरील रामफोसा देश के नागरिकों से टीका लगवाने की अपील कर रहे हैं। जर्मनी ने ऑस्ट्रिया का अनुकरण करते हुए गुरुवार को सख्त पाबंदियां लागू कर दी। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि ये उपाय जरूरी हैं क्योंकि अस्पतालों पर बोझ बढ़ रहा है। संक्रमण के मामले 24 घंटे में 70,000 पहुंच गए हैं, वहीं स्लोवाकिया सरकार 60 वर्ष और उसे अधिक आयु के लोगों को टीकाकरण कराने पर पर 500 यूरो (568 डॉलर) देने की पेशकश कर रही है।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

अगला लेख