ramcharitmanas
✕

तमिलनाडु में ओमिक्रॉन धमाका, 1 ही दिन में मिले 33 मरीज, अब तक 280 लोग नए वैरिएंट की चपेट में

Updated: गुरुवार, 23 दिसंबर 2021 (10:56 IST)
नई दिल्ली। तमिलनाडु में 1 दिन ही में 33 ओमिक्रॉन मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। राज्य में ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हुई। देश में इस नए वैरिएंट से अब तक संक्रमितों की संख्या 280 हो गई।
 
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम.ए.सुब्रमण्यम ने कहा कि राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 34 हो गई। देश में इस नए वैरिएंट से कुल संक्रमितों की संख्या 280 हो गई।
ALSO READ: ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच खतरा बने वैष्णो देवी आने वाले कोरोना संक्रमित
 
इससे पहले आज सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 236 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 104 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए। तमिलनाडु के मामले जोड़ने के बाद संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 280 हो गई। ये मामले 16 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए। 
 
महाराष्ट्र में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के सबसे अधिक 65 मामले, दिल्ली में 64, तेलंगाना में 24, राजस्थान में 21, कर्नाटक में 19 और केरल में 15 मामले सामने आए हैं। इस लिस्ट में तमिलनाडु में अब तक ओमिक्रॉन का केवल 1 ही मामले का जिक्र था।
 
Koo App
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7495 नए मामले सामने आए हैं और 434 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 6,960 लोग स्वस्थ भी हो गए।
 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख