Daily Horoscope
✕

Covid 19 : इंदौर में संक्रमितों की संख्या 4,090 हुई, अब तक 178 मरीजों की मौत

Updated: मंगलवार, 16 जून 2020 (12:49 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 4,069 से बढ़कर 4,090 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
ALSO READ: अच्छी खबर : भोपाल कोरोना संक्रमित टॉप 20 शहरों की सूची से बाहर, इंदौर सातवें, मध्यप्रदेश देश में 8 वें नंबर पर
अधिकारी ने बताया कि संक्रमित होने के बाद अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान 82 वर्षीय पुरुष समेत 4 मरीजों की मौत हो गई। बहरहाल, स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि इन मरीजों की मौत किस तारीख को हुई?
 
मौत के 4 और मामलों का ब्योरा दिए जाने के बाद जिले में कोविड-19 की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 178 पर पहुंच गई है। अधिकारी ने बताया कि इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अब तक जिले के 2,982 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।
ALSO READ: इंदौर में Corona की चपेट में आए 101 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम
सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि उपचार के बाद इस महामारी से उबरने वालों की दर (रिकवरी रेट) मंगलवार सुबह तक करीब 73 प्रतिशत थी जबकि इनकी मृत्यु दर 4.35 फीसदी। आंकड़ों के मुताबिक जिले में कोविड-19 के नए मरीजों की तादाद में पिछले 15 दिनों में कमी आई है लेकिन इनकी मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा बनी हुई है।
 
कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण इंदौर जिला अब भी रेड जोन में ही है। जिले में इस प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई, जब पहले 4 मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी। (भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

MP के बालाघाट में चाउमीन खाने से 130 लोग बीमार, 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

अगला लेख