dharma sangrah
✕

Corona India Update: राहतदायी खबर, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी, ठीक होने की दर बढ़ी

Updated: बुधवार, 31 अगस्त 2022 (11:35 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 7,231 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 महामारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,44,28,393 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 64,667 रह गई है। बुधवार को सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से 45 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,27,874 हो गई।
 
इन 45 मामलों में वे 10 लोग भी शामिल हैं जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने संक्रमण से जान गंवाने वालों की सूची में डाले हैं। आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 64,667 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.15 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,065 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.67 प्रतिशत हो गई।
 
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 2.05 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.55 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,38,35,852 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है, वहीं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 212.39 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

 
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।
 
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 35 मामले सामने आए जिनमें से दिल्ली तथा कर्नाटक में 5-5, पंजाब में 3, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान तथा उत्तरप्रदेश में 2-2 और बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, केरल, ओडिशा, सिक्किम तथा पश्चिम बंगाल में 1-1 मामला सामने आया।(भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

गुजरात के किसानों को भूपेंद्र पटेल की बड़ी सौगात, 80 हजार हेक्टेयर खरीफ फसल को मिलेगा पानी

'ज्ञानेश कुमार जाएंगे, सरकार भी जाएगी...' CJP Protest के बीच राहुल गांधी के तीखे तेवर

उत्तराखंड में 4.5 साल के भीतर 35,000 युवाओं को मिली नियुक्ति, विदेश में भी खुल रहे रोजगार के रास्ते

LIVE: CJP Protest दिल्ली में पीटीआई दफ्तर के पास पुलिस पर पत्थरबाजी

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने स्वामित्व योजना के तहत दिए रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र, 10 हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक

अगला लेख