Hanuman Chalisa
✕

Covid 19 : भारत में Corona संक्रमितों की संख्या बढ़ी, 6977 नए मामले आए सामने

Updated: सोमवार, 25 मई 2020 (11:49 IST)
नई दिल्ली। देश में सोमवार को लगातार चौथे दिन 1 दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में 6,977 नए मामले सामने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले 1,38,845 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 4,021 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सोमवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में 154 लोगों की मौत हुई।
ALSO READ: Corona virus Live Updates : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय में घुसा कोरोना, कर्मचारी हुआ संक्रमित
मंत्रालय ने बताया कि देश में 77,103 लोग अब भी संक्रमित हैं जबकि 57,720 लोग स्वस्थ हुए हैं और 1 मरीज विदेश चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब तक 41.57 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
 
रविवार सुबह से लेकर अब तक हुई 154 मौतों में से 58 महाराष्ट्र, 30 दिल्ली, 29 गुजरात, 9 मध्यप्रदेश, 8 तमिलनाडु, 6 उत्तरप्रदेश, 4 तेलंगाना, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में 3-3, बिहार में 2 और पंजाब तथा उत्तराखंड में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है।
कुल 4,021 मृतकों में से सबसे अधिक 1,635 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद 858 गुजरात में, मध्यप्रदेश में 290, पश्चिम बंगाल में 272, दिल्ली में 261, राजस्थान में 163, उत्तरप्रदेश में 161, तमिलनाडु में 111 और आंध्रप्रदेश में 56 मौतें हुई हैं।
ALSO READ: चीन से दुनिया की नफरत, भारत में जगी नई हसरत
तेलंगाना में मृतक संख्या 53, कर्नाटक में 42 और पंजाब में 40 हो गई है। जम्मू-कश्मीर में बीमारी के कारण 21, हरियाणा में 16 जबकि बिहार में 13 और ओडिशा में 7 लोगों ने जान गंवाई है। केरल, झारखंड और असम में अब तक 4-4 लोगों की मौत हुई है। चंडीगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से 3-3 लोगों की जबकि मेघालय में अब तक 1 व्यक्ति की मौत हुई है। मंत्रालय के डेटा के मुताबिक 70 प्रतिशत से अधिक मौतें अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई हैं। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

अगला लेख