dharma sangrah
✕

अब आया Omicron का नया घातक स्ट्रेन, ब्रिटेन में सामने आए 53 मामले

Updated: शनिवार, 15 जनवरी 2022 (12:10 IST)
अभी तक खाली ओमिक्रॉन की ही चर्चा हो रही थी, लेकिन अब ओमिक्रॉन के नए घातक स्ट्रेन ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। कोरोना का यह नया वैरिएंट ओमिक्रॉन पूरी दुनिया में कहर मचा रहा है। ओमिक्रॉन के 3 सब लीनिएज या स्ट्रेन हैं जिसमें BA.1, BA.2 और BA.3 हैं। ब्रिटेन में अब तक BA.1 स्ट्रेन का कहर था। लेकिन अब कहा जा रहा है कि ब्रिटेन में भी BA.2 स्ट्रेन आ चुका है। BA.2 स्ट्रेन ओमिक्रॉन का सबसे तेजी से फैलने वाला वैरिएंट है।

ALSO READ: Omicron - ओमिक्रोन को कम्युनिटी स्प्रेडर बनने से रोका जा सकता है?
 
ब्रिटिश अखबार 'डेली एक्सप्रेस' के अनुसार हाल ही में यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के 53 सीक्वेंस की पहचान की है। यूकेएचएसए के मुताबिक ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के BA.2 स्ट्रेन के 53 मामले सामने आए हैं। हालांकि हेल्थ एजेंसी ने कहा है कि सबसे तेजी से फैलने वाला ओमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षण कम गंभीर है।

ALSO READ: Omicron और Delta को मात देगी Covaxin? भारत बायोटेक का बड़ा दावा
 
यूकेएचएसए ने कहा कि हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि ओमिक्रॉन की गंभीरता वयस्कों पर कम है। यूकेएचएसए ने चेतावनी दी है कि BA.2 स्ट्रेन के 53 सीक्वेंस हैं, जो काफी ज्यादा संक्रामक है। इसका कोई खास म्यूटेशन नहीं है जिसके कारण इसे आसानी से डेल्टा वैरिएंट से अलग किया जा सकता है। इससे कुछ ही दिन पहले इसराइल में ओमिक्रॉन का यह स्ट्रेन मिला था।
 
वहीं 'द टाइम्स ऑफ इसराइल' के मुताबिक देश में इस तरह के 20 मामलों की पहचान हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक अभी यह साबित नहीं हुआ है कि BA.2 स्ट्रेन ओमिक्रॉन से ज्यादा खतरनाक है या नहीं? हालांकि ब्रिटेन में कहा जा रहा है कि यह स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक और ज्यादा घातक भी है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख