Dhanteras
✕

Corona Virus को बताया चीन की सनक, डॉक्टर को नोटिस

Updated: मंगलवार, 17 मार्च 2020 (15:27 IST)
मुंबई। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए इस बाबत दावा करने को लेकर महाराष्ट्र चिकित्सा परिषद (एमएमसी) ने मुंबई के एक डॉक्टर को नोटिस जारी किया है। इस डॉक्टर ने वायरस को चीन की सनक करार देते हुए दावा किया था कि यह भारत की गर्मी में नहीं टिक पाएगा।
ALSO READ: Corona Virus live updates : भारत में बढ़े कोरोना के मामले, महाराष्ट्र में सर्वाधिक 39, दुनियाभर में 7 हजार से ज्यादा मौत
एमएमसी ने मध्य मुंबई के दादर के डॉक्टर अनिल पाटिल से जवाब मांगा है कि क्या उनके पास अपने दावे की पुष्टि करने वाला कोई शोध है? एमएमसी के अध्यक्ष डॉक्टर शिवकुमार उत्तेकर ने मंगलवार को कहा कि डॉक्टर अनिल पाटिल को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि क्या वायरस को लेकर अपने दावे की पुष्टि करने वाला कोई शोध या डाटाबेस उनके पास है?
 
उन्होंने कहा कि पाटिल ने अपने साक्षात्कार में कई ऐसे दावे किए हैं, जो कि केंद्र सरकार की ओर से जारी परामर्श का पहली नजर में उल्लंघन करते हैं।
 
उत्तेकर ने कहा कि डॉक्टर पाटिल का कोरोना वायरस के प्रकोप के बारे में केंद्र और राज्य सरकारों के परामर्श के खिलाफ बोलना अस्वीकार्य है। हमने वायरस के प्रकोप और उसकी गंभीरता को नकारने के उनके विचारों पर उनसे स्पष्टीकरण देने को कहा है।
 
उन्होंने कहा कि पाटिल ने कथित तौर पर दावा किया था कि कोरोना वायरस से डर अनुचित है और यह वायरस यहां गर्मी के मौसम में जीवित नहीं रह पाएगा।
 
एमएमसी प्रमुख ने कहा कि पाटिल ने यह भी दावा किया था कि कोरोना वायरस चीन की सनक है जिसका मकसद मास्क बनाने वाली कंपनियों के लिए व्यापार के अवसर पैदा करना है, साथ ही पाटिल ने यह भी दावा किया था कि चीन में वर्ष 2002 में फैले सार्स वायरस का भी भारत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा था।
 
उत्तेकर ने कहा कि पाटिल के दावों वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके कारण लोगों में इस वायरस को लेकर लापरवाही बढ़ सकती है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है जबकि इससे संक्रमण के 38 पुष्ट मामले सामने आए हैं।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका: खिड़कियों के कांच टूटे, एक डिलीवरी बॉय घायल

'E20 बना 420... जनता की गाड़ी से हो रही पेट्रोल चोरी': राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

पेट्रोल में 31% तक मिला इथेनॉल! लैब जांच के खुलासे के बाद कर्नाटक सरकार ने तेल कंपनियों पर कसा शिकंजा

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

डूबा देश का सबसे बड़ा बैंक और चली गई राष्ट्रपति की कुर्सी! पैराग्वे के राजनीतिक संकट की पूरी कहानी

अगला लेख