biodatamaker

Corona : संक्रमित का इलाज करने वाला डॉक्टर भी चपेट में

Updated: मंगलवार, 17 मार्च 2020 (15:23 IST)
कलबुर्गी/बेंगलुरु। कलबुर्गी में पिछले हफ्ते कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले बुजुर्ग का इलाज करने वाला डॉक्टर भी इस वायरस से संक्रमित पाया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
कर्नाटक में मंगलवार को संक्रमण के 2 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। इस संख्या में एक मृतक भी शामिल है।
 
कलबुर्गी के उपायुक्त शरत बी ने कहा कि 63 वर्षीय डॉक्टर को परिवार के सदस्यों के साथ ही घर में पृथक रखा गया है और उन्हें विशेष पृथक वार्ड में स्थानांतरित किया जा रहा है।
 
परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्री बी. श्रीरामुलु ने ट्वीट किया कि कर्नाटक में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमित लोगों की संख्या 10 हो गई है।
 
अधिकारियों ने बताया कि संक्रमितों में एक 20 वर्षीय युवती है, जिसने हाल ही में ब्रिटेन की यात्रा की थी। दूसरा करीब 60 साल का व्यक्ति वह है जो पिछले हफ्ते देश में सबसे पहले इस वायरस से जान गंवाने वाले कलबुर्गी के 76 वर्षीय बुजुर्ग के संपर्क में आया था।
 
इससे पहले सोमवार को संक्रमित पाया गया 32 वर्षीय व्यक्ति इस महीने ही शुरुआत में लंदन होते हुए अमेरिका से लौटा था। वह राज्य का आठवां व्यक्ति था जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह पहले घर में पृथक रखा गया था और अब उसे विशेष पृथक वार्ड में भेजा जा रहा है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख