suvichar
✕

कोरोना से उबर चुके नोएडा के पुलिसकर्मी प्लाज्मा दान करेंगे

Updated: मंगलवार, 7 जुलाई 2020 (16:38 IST)
नोएडा। कोरोनावायरस से जंग जीतकर लौटे नोएडा के पुलिसकर्मी संक्रमित लोगों के उपचार के लिए अपना प्लाज्मा देंगे। अपर पुलिस उपायुक्त (नोडल अधिकारी कोविड-19) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर जिले में 50 पुलिसकर्मी कोरोनावायरस से अब तक संक्रमित हो चुके हैं।
ALSO READ: बड़ी खबर, गुजरात में 2 विधायक कोरोना पॉजिटिव, पूर्व मंत्री वेंटिलेटर पर
उन्होंने बताया कि इनमें 30 पुलिसकर्मी स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट आए हैं, जबकि 19 पुलिसकर्मियों का उपचार जनपद के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने बताया कि एक पुलिसकर्मी की कोविड-19 की वजह से मौत हो चुकी है।
 
अग्रवाल ने बताया कि ठीक होकर आए 30 पुलिसकर्मियों में से एक थानाध्यक्ष सहित दर्जनभर पुलिसकर्मियों ने इच्छा जाहिर की है कि वे कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए अपना प्लाज्मा देंगे।

उन्होंने बताया कि नियमानुसार कोविड-19 से ठीक होने के 28 दिन बाद ही मरीज अपना प्लाज्मा दान कर कर सकता है। जो पुलिसकर्मी अभी अस्पताल से घर आए हैं, उनका 28 दिन पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से उबर चुके कई पुलिसकर्मी प्लाज्मा देने को लेकर उत्साहित हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख