biodatamaker
✕

मध्यप्रदेश में नाइट कर्फ्यू के अलावा कोई प्रतिबंध नहीं, 24 घंटे में कोरोना के 42 केस

Updated: मंगलवार, 28 दिसंबर 2021 (18:50 IST)
भोपाल। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि प्रदेश में फिलहाल  किसी भी प्रकार के अन्य कोई प्रतिबंध नहीं लगाए जाएंगे, पहले की तरह रात्रि कालीन कर्फ्यू 11 बजे से 5 बजे तक जारी रहेगा। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य सभी आर्थिक गतिविधियां जारी रहेगी और अन्य सभी कार्यक्रम यथावत चलते रहेंगे । बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए है कि अनावश्यक भीड़ एकत्रित ना हो इसके प्रयास किए जाने चाहिए। वहीं लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग सतर्क रहें, मास्क लगाए और सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करें।
ALSO READ: 15-18 वर्ष तक बच्चों को स्कूलों में लगेगी कोरोना वैक्सीन,पढ़ें बच्चों के वैक्सीनेशन की पूरी गाइडलाइन
कोरोना के मामलों में तेजी-वहीं दूसरी ओर प्रदेश में कोरोना लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। प्रदेश में एक दिन में 42 केस सामने आए है, जिसमें 27 केस अकेल इंदौर के है। वहीं भोपाल में कोरोना के 8 केस मिले है। इसके साथ प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 300 के करीब पहुंच गई है।
ALSO READ: किन बुजुर्गो और फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेगी बूस्टर डोज?, प्रिकॉशन डोज को लेकर जानें आपके हर सवाल का जवाब
15 से 18 वर्षो के बच्चों के वैक्सीनेशन की गाइडलाइन
1.15-18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों का कोविन एप/कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा।
2.1 जनवरी से कोविन एप / कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।
3.3 जनवरी से टीकाकरण शुरू किया जाएगा।
4.केवल को-वैक्सीन ही लगाई जाएगी।
5.रजिस्ट्रेशन के लिए कोविन एप / कोविन पोर्टल पर आधार के साथ 9 दस्तावेजों की सूची दी गई है, जिनसे रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। स्कूल का आईडी कार्ड भी होगा मान्य।
6.ऐसे लाभार्थियों को सत्यापनकर्ता/वैक्सीनेटर द्वारा ऑनसाइट भी पंजीकृत किया जा सकता है
7.अपॉइंटमेंट ऑनलाइन या ऑनसाइट (वॉक-इन) भी बुक किया जा सकता है।
8.कोविन एप / कोविन पोर्टल से ऑनलाइन स्लॉट बुक करवाने वालों को वैक्सीनेशन सेंटर पर रिफरेंस IDऔर सीक्रेट कोड की जानकारी देनी होगी, जो उन्हें रजिस्ट्रेशन करने के दौरान मिला है। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

यूपी में 104.28 करोड़ से बनेगा साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशन्स सेंटर

गुजरात के स्कूलों में दिवाली की छुट्टियों का ऐलान, छात्रों को मिलेगा इतने दिन का अवकाश

LIVE: चक्रवाती तूफान अर्णब का लैंडफॉल, समुद्र में ऊंची लहरें

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

तबाही मचा रहा चक्रवात 'अर्णब': आंध्र प्रदेश तट से टकराया तूफान, पेड़ उखड़ें, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा समुद्र का पानी

अगला लेख