ramcharitmanas

Indore में Lockdown नहीं, कलेक्टर मनीष सिंह ने किया खंडन

Updated: शनिवार, 12 सितम्बर 2020 (02:22 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की औद्योगिक और सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर (Indore News) शहर में कोरोनावायरस संक्रमण के मरीजों में आई अचानक तेजी के कारण शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक अफवाह उड़ी कि लंबे समय के लिए लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इस अफवाह के बाद शहर में अफरातफरी का माहौल बन गया लेकिन जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने लॉकडाउन लगाए जाने की अफवाह का सिरे से खंडन करते हुए कि इस तरह का कोई फैसला शासन-प्रशासन ने नहीं लिया है और न ही इस तरह के आदेश व निर्देश मिले हैं।
 
मनीष सिंह ने साफ किया कि शहरवासियों को घबराने या डरने की कोई जरूरत नहीं है। शहर को लॉकडाउन में धकलने की कोरी अफवाह है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही यह खबर पूरी तरह से झूठी है। उन्होंने कहा कि न तो केंद्र से और ना ही राज्य सरकार की ओर से कोई निर्देश प्रशासन को दिए गए है, जिसका सीधा मतलब है कि इंदौर में लॉकडाउन को लेकर कोई फैसला ही नही लिया गया है। 
 
उन्होंने कहा कि शहर में सराफा, छप्पन दुकान के बाद जेलरोड़ के व्यापारियों ने दुकान बंद करने का समय तय किया है। कलेक्टर ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए शहर की जनता और व्यापारियों को गंभीरता दिखानी होगी, तभी हम कोरोना चेन को रोक सकते हैं।
 
मनीष सिंह के अनुसार कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने की जिम्मेदारी हर शहरवासी की है। हम अपील करते है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे और कोविड नियमों का पालन करके शहर को स्वस्थ रखने में अपना सहयोग दें।
 
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को  इंदौर में कुछ शरारती तत्वों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक चैनल की स्टाइल में ब्रेकिंग फॉर्मेट के तहत आगामी दिनों में, 8 दिनों के लॉक डाउन को लेकर अफवाह फैलायी जा रही थी। इसी अफवाह ने तूल पकड़ लिया और हर व्यक्ति एक दूसरे से इस बात की पुष्टि करते नजर आने लगा कि क्या वाकई इंदौर में दोबारा लॉकडाउन लग सकता है?
 
इंदौर में पिछले दो दिनों से लगातार 300 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आने से पूरे शहर में दशहत हो गई है। बुधवार को शहर में 312 और गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 326 कोरोना मरीजों के सामने आने के बाद यह चर्चा होने लगी थी कि मरीजों की बेतहाशा वृद्धि से कहीं एक बार फिर शहर में लॉकडाउन तो नहीं लगेगा? इसी आशंका ने लॉकडाउन की अफवाह को जन्म दिया। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, क्या अब नए खेल कानून के दायरे में आएंगे बीसीसीआई और राज्य क्रिकेट संघ?

उज्‍जैन के खड़े हनुमानजी के सामने सारी तकनीकें ध्‍वस्‍त, अब IIT इंदौर बताएगा क्‍या है वजह, कैसे विस्‍थापित होगी प्रतिमा?

डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से क्यों नाराज हैं भारतीय-अमेरिकी? मिडटर्म इलेक्शन पर दिखेगा असर

भोपाल में MBBS इंटर्न पर वाटर कैनन मामले में कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, अब गृह सचिव करेंगे जांच

मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा पुलिस हिरासत में, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग

अगला लेख