dharma sangrah
✕

Corona के बीच अब महाराष्ट्र में ‍निपाह Virus का खतरा!

Updated: मंगलवार, 22 जून 2021 (14:13 IST)
कोरोनावायरस के खतरे के बीच महाराष्ट्र में निपाह वायरस का भी खतरा मंडरा रहा है। राज्य में एक चमगादड़ में निपाह वायरस पाया गया है। यह एक दिमागी बुखार है और इसका वायरस ‍चमगादड़ से मनुष्य में ट्रांसफर होता है। 
 
पुणे नेशनल इंस्टीट्‍यूट ऑफ वायरोलॉजी में विशेषज्ञों के रिसर्च में यह बात सामने आई है। वर्ष 2020 में महाबलेश्वर (सतारा) की गुफा में पहली बार निपाह का मामला सामने आया था। इससे पहले केरल में भी निपाह का मामला सामने आया था। उस समय केरल में निपाह से 18 लोगों की मौत हुई थी। 
 
निपाह वायरस को काफी खतरनाक माना जाता है। इसकी अभी कोई दवाई भी उपलब्ध नहीं है। यही कारण है इससे वायरस से मृत्यु 65 प्रतिशत से भी ज्यादा है। वहीं, दूसरी ओर कोरोना से रिकवरी रेट 90 प्रतिशत से अधिक है। ऐसे में इसे कोरोना से ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। 
 
निपाह के लक्षण : इसके सामान्य लक्षणों में बुखार, सिर दर्द, बेहोशी आदि हैं। कुछ मामलों में व्यक्ति को गले में कुछ फंसने का अनुभव, पेट दर्द, उल्टी, थकान और आंखों में धुंधलापन महसूस हो सकता है।

कैसे बचें : बाजार में मिलने वाले कटे हुए फल या फिर जंगलों में पड़े फल, आधे खाए हुए फल आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि निपाह वायरस फलों पर बैठने वाले सूक्ष्म जीवों के जरिए तेजी से फैलता है। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख