Hanuman Chalisa

अलीगढ़ : कोविड वैक्सीन कूड़ेदान में फेंकने की आरोपी ANM निहा खान बर्खास्त

हिमा अग्रवाल
सोमवार, 31 मई 2021 (23:32 IST)
उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले से होश उड़ा देने वाली खबर है। यहां एक एएनएम ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 मिशन के खात्मे में सेंध लगाने की कोशिश की है। पूरा देश कोविड की दूसरी लहर से जूझ रहा है, सरकार भरसक प्रयास कर रही है कि कोविड संक्रमण पर काबू पाया जाए। जिसके लिए वैक्सीनेशन का कार्य जोरशोर से चल रहा है। अलीगढ़ के जमालपुर UPHC में भी 18 से 44 साल तक के लोगों के लिए कोविड टीकाकरण चल रहा है। टीकाकरण टीम में संविदा पर तैनात एएनएम निहा खान को टीका लगाने का जिम्मा सौंपा गया, लेकिन इस निहा ने ऐसा कृत्य किया है, जिसके चलते कई लोगों का जीवन दांव पर लग सकता था।

अलीगढ़ के जमालपुर अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 250 लोगों का प्रतिदिन कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। यहां टीका लगाने वाली एएनएम निहा खान ने टीकाकरण करने के बजाय वैक्सीन से भरी 29 सीरिंज तोड़कर कूड़ेदान में फेंक दीं।

मिली जानकारी के मुताबिक, वह सीरिंज में वैक्सीन भरती और टीका लगवाने वाले को सुई तो लगाती, लेकिन सीरिंज को दबाकर वैक्सीन शरीर में प्रवेश नहीं करवाती। टीकाकरण करवाने वाले शख्स को सुई लगवाने का अहसास होता, लेकिन उसे यह समझ में नहीं आता था कि वैक्सीन नहीं दी गई है। निहा के इस कृत्य को किसी ने देखा और शिकायत कर दी।

निरीक्षण के दौरान कूड़ेदान में Covid-19 वैक्सीन से भरी 29 सीरिंज पाई गईं। इसके बाद मामले की सूचना तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भानु प्रताप कल्याणी को दी गई। इस संदर्भ में निहा ने स्टाफ से कहा कि उसने इसलिए ऐसा किया क्‍योंकि उसका मूड खराब है।

जमालपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन भरी 29 सीरिंज कचरे में फेंकने के मामले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आफरीन जेहरा व संविदा एएनएम निहा खान के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इन पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, महामारी अधिनियम का उल्लंघन, साजिश व गलत जानकारी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

चिकित्साधिकारी आफरीन का दो साल का वेतन वृद्धि रोकने व हरदुआगंज सीएचसी ट्रांसफर और संविदा पर तैनात निहा खान की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। अलीगढ़ के जमालपुर UPHC के कूड़ेदान में कोविड-19 टीकाकरण की लोडेड सीरिंज मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया।
ALSO READ: वुहान की लैब में चीनी विज्ञानियों ने ही बनाया था Coronavirus, नई रिचर्स में सनसनीखेज दावा
सरकार ने इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए सोमवार को स्वास्थ्यकर्मी नेहा खान द्वारा नफरत, द्वेष और साजिश के तहत खाली सीरिंज लगाकर वैक्सीन बर्बाद करने के घिनौने आपराधिक कृत्य की उच्चस्तरीय जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं।
ALSO READ: Coronavirus Vaccination :पहले डोज के कितने दिन बाद वैक्सीन लगवाएं, जानिए Experts से
जांच में प्रथमदृष्टया पाया गया है कि निहा खान ने ये घिनौना कृत्य आपराधिक मानसिकता, नफरत की भावना व वैक्सीनेशन अभियान को नुकसान पहुंचाने के लिए किया है। उसने सरकारी मिशन को ठेंगा दिखाते हुए वैक्सीन तो बर्बाद की ही है, साथ ही जिन लोगों का वैक्सीनेशन हो रहा था, उनको भी धोखा दिया जा रहा था। यदि वैक्सीन लगवाए शख्स को कोई नुकसान होता तो भारतीय वैक्सीन पर सवाल उठने लगते।

जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा कि निहा ने अब तक कितने लोगों का टीकाकरण नहीं किया है, उसने पहले भी इस मिशन को पलीता लगाने की कोशिश की है। कुछ लोग इसे जिहाद से जोड़कर भी देख रहे हैं।

Show comments

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

जम्मू-कश्मीर में क्यों बढ़ रही हैं बादल फटने की घटनाएं? जुलाई में 15 बार फटे बादल, वैज्ञानिकों ने बताई चौंकाने वाली वजह

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

रूसी तेल पर ट्रंप सरकार का बड़ा यू-टर्न! 500% की जगह 100% टैरिफ का प्रस्ताव, भारत समेत 5 देशों को मिल सकती है राहत

LIVE: परिसीमन बिल पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान

कौन हैं एमके दास? जिन्होंने PM मोदी के 'विकसित भारत 2047' विजन के लिए झोंक दी अपनी पूरी ताकत

अगला लेख