suvichar
✕

फिर नाइट कर्फ्यू के मुहाने पर पहुंचा इंदौर, विधानसभा के बजट सत्र पर भी कोरोना का साया !

इंदौर में गुरुवार को रिकॉर्ड 219 नए मरीज आए सामने

Updated: शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (09:58 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर डराने लगी है। कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित और लंबे समय तक हॉटस्पॉट रहे इंदौर में एक बार नए मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को इंदौर में 219 नए केस सामने है जो इस साल अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इंदौर में लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या के बाद आज जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक होने जा रही है जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

वहीं इंदौर में लगातार मामले बढ़ने के बाद अब सरकार नाइट कर्फ्यू लगाने पर भी फैसला कर सकती है। गौरतलब है कि पिछले दिनों कोरोना समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल और इंदौर में कोरोना के केसों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने पर नाइट कर्फ्यू लगाने की बात कही थी। ऐसे में अब जब इंदौर में लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे है तब नाइट कर्फ्यू पर फैसला हो सकता है।
 

वहीं अगर राजधानी भोपाल की बात करें तो गुरुवार को भोपाल में कोरोना के नए केसों में कुछ कमी देखी गई और कुल 52 नए मरीज पाए गए। राजधानी भोपाल में जिला प्रशासन लगातार लोगों से  मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रहा है। लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रशासन बड़े स्तर पर रोको-टोको अभियान चला रहा है।   

बजट सत्र पर कोरोना का साया- वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब बैतूल से कांग्रेस विधायक निलय डागा भी संक्रमण की चपेट में आ गए है। दो दिन में दो विधायकों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब विधानसभा के बजट सत्र पर भी संकट के बादल मंडराने लगे है।

विधायकों के पॉजिटिव होने के बाद अब 15 मार्च से विधानसभा की कार्यवाही शुरु होने पर सख्ती बरतने के साथ स्क्रीनिंग के बिना किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह के मुताबिक अब रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था की गई है और किसी को थोड़ा सा लक्षण होने पर वह तो तुरंत अपने टेस्ट कराए और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करे।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Top News 9 October: भारतीय IT कंपनियों को अमेरिका में बड़ा झटका, इजराइल में भारतीय पायलट का सम्मान

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

अगला लेख