Daily Horoscope
✕

Corona ने फिर बिगाड़े हालात, लखनऊ में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक का कर्फ्यू

Updated: गुरुवार, 8 अप्रैल 2021 (00:22 IST)
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कोविड-19 संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर जिले के नगर निगम क्षेत्र में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। जिले के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
ALSO READ: कार्यस्थलों पर कोरोना वैक्सीनेशन को मिली केंद्र की मंजूरी, 11 अप्रैल से होगी शुरुआत, देश में वैक्सीन की कमी नहीं
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बुधवार को यहां बताया कि कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में 8 से 16 अप्रैल तक रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।
ALSO READ: COVID-19 : टीकाकरण को लेकर कांग्रेस ने लगाया सरकार पर यह आरोप, प्रधानमंत्री से की सर्वदलीय बैठक की मांग
उन्होंने बताया कि रात्रिकालीन कर्फ्यू सिर्फ लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में ही लागू होगा और यह ग्रामीण इलाकों में नहीं होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि दिन में सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक कोविड-19 प्रोटोकोल के साथ काम चलता रहेगा और आवश्यक वस्तुओं को लाने तथा ले जाने की छूट होगी और इसी दौरान फल, सब्जी, दूध, एलपीजी, पेट्रोल-डीजल और दवा की आपूर्ति जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि रात्रि कालीन शिफ्ट के सरकारी / अर्ध सरकारी कार्मिक एवम् आवश्यक वस्तुओं / सेवाओं में कार्यरत निजी क्षेत्र के कार्मिकों को छूट होगी।रेलवे स्टेशन ,बस स्टेशन,एयरपोर्ट पर आने जाने वाले लोग अपना टिकट दिखा कर आ जा सकेंगे। हर प्रकार की मालवाहक गाड़ियों के आने - जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
ALSO READ: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन 5000 ज्यादा मामले, मुंबई के हाल बेहाल, मप्र में नाइट कर्फ्यू, गुजरात में टूटे रिकॉर्ड
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि लखनऊ में कोविड 19 संक्रमण के प्रकरणों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तत्काल प्रभाव से दिनांक 15 अप्रैल तक चिकित्सा, नर्सिंग एवम् पैरा मेडिकल संस्थानों को छोड़ कर सभी सरकारी, गैर सरकारी अथवा निजी प्रबंधाधीन विद्यालय, महाविद्यालय एवम् शैक्षणिक संस्थान एवम् कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे हालांकि मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में परीक्षाएं / प्रैक्टिकल कोविड 19 प्रोटोकॉल का कठोरता से अनुपालन करते हुए आयोजित किए जा सकेंगे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित 13 जिलों की स्थिति की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा करते हुए कहा कि लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गोरखपुर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, झांसी, बरेली, गाजियाबाद, आगरा, सहारनपुर और मुरादाबाद जिले में कोविड संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां केस की संख्या अधिक है। हालांकि पॉजिटिविटी दर में गिरावट हुई है। (एजेंसियां)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार

अगला लेख