ramcharitmanas

इंग्‍लैंड से लौटकर 7 लोगों को किया संक्रमित, ‘न्‍यू स्ट्रेन’ की आशंका के चलते पुणे भेजे जा रहे सेंपल

Updated: गुरुवार, 24 दिसंबर 2020 (15:32 IST)
कोरोना वायरस के न्‍यू स्‍ट्रेन की एंट्री की खबर के बाद देश के हर राज्‍य और शहर में खौफ है। ऐसे में महाराष्‍ट्र की उप-राजधानी नागपुर में अब मरीजों की संख्‍या में इजाफा होना बेहद चौंकाने वाला है। हाल ही में वहां इंग्‍लैंड से लौटे एक शख्‍स के कोरोना पॉजिटि‍व निकलने के बाद पूरा स्‍वास्‍थ्‍य अमला अलर्ट पर आ गया है।

नए मरीजों में तेजी से इजाफा होने के बाद वहां वायरस के नए स्‍ट्रेन की आशंका नजर आ रही है, ऐसे में अब नागपुर स्‍वास्थ्य विभाग नए स्‍ट्रेन की पुष्‍ट‍ि के लिए वायरस के सैंपल पुणे भेज रहा है।

वेबदुनिया डॉट कॉम ने नागपुर में कोरोना वायरस और इसके संभा‍वित नए स्‍ट्रेन को लेकर पड़ताल की। पेश है नागपुर से कोरोना महामारी की यह खास ग्राउंड रिपोर्ट।

इंग्‍लैंड से लौटा, 10 को किया संक्रमित!
कोरोना की लगातार दहशत के बीच इंग्लैंड से नागपुर आए एक व्यक्ति ने इस खौफ को और बढ़ा दिया है। दरअसल, नागपुर के नेहरू नगर जोन में नंदनवन में रहने वाला 38 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। यह व्यक्ति पुणे की कंपनी में काम करता है और काम के सिलसिले में एक महीने के लिए इंग्लैंड गया था। वहां से 29 नवंबर को नागपुर लौटा। नागपुर आने के बाद उसे 17 दिनों के लिए आइसोलेट होने के लिए कहा गया था।


करीब 7 दिनों बाद उसमें लक्षण नजर आने पर घर पर ही एक निजी लैब से जांच कराई गई, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के लोग भी पॉजिटिव आ चुके हैं। सभी लोग असिम्प्टोमैटिक (बगैर लक्षण वाले) हैं। उसकी वजह से अब तक करीब 10 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि नागपुर से सटे गोंदिया टाउन में भी वह लोगों के संपर्क में आया था, जिसके बाद 4 से 5 लोग पॉजिटिव आए हैं।

नए स्‍ट्रेन की आशंका!
इतने लोगों के संक्रमित होने के कारण नए स्ट्रेन होने की आशंकाएं और बढ़ गई हैं। संपर्क आने वाले लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही इस आशंका को दूर करने के लिए अब जिन लोगों के सेंपल लिए जा रहे हैं, उन्‍हें जांच के लिए पुणे लैब में भेजा जा रहा है, जिससे नए स्‍ट्रेन की जानकारी सामने आ सके। साथ ही संपर्क आने वाले लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग भी शुरू कर दी गई है।


चिकित्‍सा अधि‍कारी से वेबदुनिया की सीधी बात…

नागपुर में वायरस को लेकर क्‍या स्‍थि‍ति है?

अभी एक व्‍यक्‍त‍ि इंग्‍लैंड से लौटा है, वह पॉजिटि‍व निकला है, उसी की वजह से 7 लोगों को क्‍वेरंटाइन किया गया है।

क्‍या वायरस के नए स्‍ट्रेन की आशंका है?
जो एक व्‍यक्‍त‍ि पॉजिटि‍व आया है उसकी हिस्‍ट्री एक महीने तक इंग्‍लैंड में रहने की है, पता लगाया जा रहा है।


नए स्‍ट्रेन का पता लगाने के लिए क्‍या किया जा रहा है?
कुछ सस्‍पेक्‍टेड सेंपल जांच के लिए पुणे भेजे जा रहे हैं।

इसकी रोकथाम के लिए क्‍या किया जा रहा है?
कॉन्‍टेक्‍ट ट्रेसिंग की जा रही है, अच्‍छी बात यह भी है कि अभी नागपुर एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट नहीं है


डॉ अविनाश गावंडे,
चिकित्‍सा अधि‍कारी, शासकीय मेडि‍कल अस्‍पताल, नागपुर
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावना : CM योगी

यूपी के स्टार्टअप्स को योगी सरकार का भरोसा, फाउंडर्स बोले- बढ़ेगा इनोवेशन का दायरा

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

अगला लेख