Daily Horoscope

इंदौर में 10 दिन के भीतर 23 गुना बढ़े नए संक्रमित, शादी व शवयात्राओं में लोगों की संख्या होगी सीमित

Updated: बुधवार, 5 जनवरी 2022 (15:30 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में पिछले 10 दिनों के भीतर महामारी के नए मरीजों की संख्या 23 गुना बढ़ी है। इससे सतर्क प्रशासन शादियों और शवयात्राओं में लोगों की संख्या सीमित करने की तैयारी कर रहा है। प्रशासन के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ALSO READ: इंदौर में कोरोना की भयावह स्थिति, 319 नए पॉजिटिव मरीज मिले
 
अधिकारी ने बताया कि इंदौर में गत 26 दिसंबर को 14 नए संक्रमित मिले थे जिनकी तादाद 4 जनवरी को बढ़कर 319 पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक के बाद प्रशासन ने शादी समारोह में अधिकतम 200 और शवयात्रा में अधिकतम 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति देने का प्रस्ताव तैयार किया है ताकि महामारी के प्रसार को रोका जा सके।
 
अधिकारी ने बताया कि जिले में कोचिंग संस्थानों को आधी क्षमता के साथ चलाने की अनुमति देने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए जिला आपदा प्रबंधन समिति के ये प्रस्ताव राज्य सरकार की मंजूरी के बाद जल्द ही लागू किए जा सकते हैं।
 
इस बीच चश्मदीदों ने बताया कि कोविड-19 का प्रकोप लौटने का बावजूद इंदौर में सार्वजनिक स्थानों पर कई लोग बिना मास्क के दिखाई दे रहे हैं और सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं जिससे महामारी के तेजी से फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इंदौर जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक महामारी के 1,54,437 मरीज मिले हैं जिनमें से 1,397 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख