biodatamaker
✕

फिरोजपुर में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, फ्लायओवर पर 15 से 20 मिनट तक फंसा रहा काफिला

Updated: बुधवार, 5 जनवरी 2022 (17:47 IST)
फिरोजपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरोध प्रदर्शनों के कारण पंजाब में 15 से 20 मिनट तक एक फ्लाइओवर पर फंसे रहे, यह प्रधानमंत्री की सुरक्षा में गंभीर खामी है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान गंभीर सुरक्षा खामी के बाद उनके काफिले ने बठिंडा हवाई अड्डे पर लौटने का फैसला किया। पहले रैली रद्द होने के पीछे बारिश को वजह माना जा रहा था लेकिन अब इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया जा रहा है।

 
गृह मंत्रालय की तरफ से जो बयान जारी किया गया है उसमें लिखा है कि पीएम सुबह बठिंडा पहुंचे थे। वहां से उनको हेलिकॉप्टर से हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था। लेकिन बारिश और कम दृश्यता की वजह से पहले पीएम को 20 मिनट इंतजार करना पड़ा।
 
फिर आसमान साफ ना होता देख उन्होंने सड़क मार्ग से वहां जाने का फैसला किया। इसमें करीब 2 घंटे लगने थे। इसके बारे में पंजाब पुलिस के डीजीपी को भी सूचना दी गी। स्मारक से 30 किलोमीटर दूर था तब रास्ते में एक फ्लाईओवर था। वहां रास्ते को प्रदर्शनकारियों ने रोका हुआ था। यहां पीएम मोदी का काफिला 15-20 मिनट तक रूका रहा। इसे गृह मंत्रालय ने पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक माना है।
 
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पंजाब में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार पर चुनाव में हार के डर से राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों को विफल करने के लिए हर संभव कोशिश करने का आरोप लगाया।

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

महात्मा गांधी-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न शास्त्री को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी

भोपाल में गौपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें,मध्यप्रदेश में होगा दुग्ध क्रांति का सूत्रपात

CJP का मुंबई में 'जेल भरो आंदोलन', नसीरुद्दीन शाह और विशाल ददलानी भी हुए शामिल; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

UCC : गुजरात में समान नागरिक संहिता बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी

Weather Today : कई राज्यों में बारिश-आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत पूरे देश का मौसम

अगला लेख