Hanuman Chalisa

देशभर में कोरोना के मामले घटे, 11 राज्यों में खुले स्कूल, केंद्र सरकार ने स्कूलों के लिए जारी की नई गाइडलाइंस

Updated: गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022 (22:56 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि 11 राज्यों में स्कूल पूरी तरह से खुले हैं। वहीं 16 राज्यों में उच्च कक्षाओं के लिए आंशिक रूप से स्कूल खुले हुए हैं और 9 राज्यों में अभी भी बंद हैं।

देशभर के स्कूलों की स्थिति साझा करते हुए अधिकारियों ने कहा कि सभी राज्यों में कम से कम 95 प्रतिशत शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जबकि कुछ राज्यों के स्कूलों में सभी कर्मचारियों का टीकाकरण पूरा हो चुका है।

शिक्षा मंत्रालय की संयुक्त सचिव स्वीटी चांगसन ने कहा, व्यापक टीकाकरण को ध्यान में रखते हुए, शिक्षा मंत्रालय ने पिछले साल दिसंबर में राज्यों को संशोधित दिशानिर्देश जारी किए थे और माता-पिता की सहमति मांगने का निर्णय राज्यों पर छोड़ दिया गया था।

यह जारी हुए दिशा-निर्देश :
स्कूल में पर्याप्त साफ-सफाई और सुविधाएं सुनिश्चित की जाए।
स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो। 
स्कूलों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएं, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग संभव न हो।
स्कूल में आने वाले सभी छात्र, शिक्षक और कर्मचारी मास्क पहनकर आएं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में कोरोना के मामलों में कमी आई है और एक्टिव केस की संख्या भी कम हुई है। इसके अलावा कोरोना का पॉजिटिविटी रेट भी घटा है। पिछले 14 दिनों में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आई है। 21 जनवरी को पॉजिटिविटी रेट 17.94 फीसदी दर्ज किया गया था, वह अब घटकर 10.99 प्रतिशत रह गया है।(एजेंसियां) 

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

अगला लेख